गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग पर अब कानून का शिकंजा कसता नजर आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से हाल ही में यह खबर सामने आई कि लॉरेंस के भाई अनमोल विश्वोई को अमेरिका में पुलिस ने हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस फिलहाल उससे पूछताछ कर रही है। सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी के बाद अनमोल का नाम सुर्खियों में आया था। इस घटना के बाद उसने ही अभिनेता के घर पर हमला कराने की बात कबूली थी।
2 of 6
सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले संदिग्ध
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
अप्रैल में हुई थी फायरिंग
इस साल 19 अप्रैल को तड़के सुबह सलमान के घर पर गोलीबारी की घटना ने पूरे फिल्म इंडस्ट्री में सनसनी मचा दी थी। मुंबई स्थित घर के बाहर दो मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों ने इस घटना को अंजाम देते हुए कुल पांच राउंड गोलियां चलाई थीं। हमले के बाद पुलिस ने सलमान के अपार्टमेंट से लगभग एक किलोमीटर दूर उस बाइक को बरामद कर लिया गया था, जिसे आरोपियों ने इस्तेमाल किया था।
3 of 6
सलमान खान फायरिंग मामला
- फोटो : पीटीआई
अब तक इतने आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार
सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग करने वाले दोनों आरोपी इस समय जेल में हैं। घटना के कुछ ही समय बाद दोनों को गुजरात के भुज से गिरफ्तार कर लिया गया था। दोनों आरोपियों की पहचान विक्की गुप्ता और सागर पाल के रूप में हुई थी। दोनों आरोपी बिहार के रहने वाले हैं। अब तक इस मामले में कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनमें से एक आरोपी अनुज थापन ने 1 मई को पुलिस हवालात में कथित रूप से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी।
4 of 6
सलमान खान
- फोटो : एक्स -SikandarVerse
सलमान ने पुलिस के सामने दर्ज कराया बयान
सलमान खान इस मामले में पुलिस के सामने 4 जून को अपना बयान दर्ज करा चुके हैं। उन्होंने अपने बयान में कहा कि 14 अप्रैल 2024 को जब वह सो रहे थे तो उन्हें पटाखों जैसी आवाज सुनाई दी। उन्होंने कहा कि सुबह के 4.55 बजे थे मुझे बॉडीगार्ड से जानकारी मिली कि दो लोगों ने बाइक से आकर गैलेक्सी अपार्टमेंट की पहले मंजिल की बालकनी फायरिंग की है...इससे पहले भी मुझे और मेरे परिवार पर हमले की कोशिश हो चुकी है।
5 of 6
अनमोल और लॉरेंस बिश्नोई
- फोटो : ANI
सलमान को अनमोल-लॉरेंस से जान का खतरा
उन्होंने अपने बयान में आगे कहा, "मुझे यह जानकारी मिली है कि लॉरेंस बिश्नोई और उसके भाई अनमोल ने सोशल मीडिया के जरिए इस हमले की जिम्मेदारी ली है। मेरे बॉडीगार्ड ने बांद्रा के पुलिस स्टेशन में 14 अप्रैल को इस हमले को लेकर एफआईआर दर्ज करवाई थी। इससे पहले लॉरेंस बिश्नोई ने मुझे और मेरे परिवार को मारने को लेकर एक इंटरव्यू में बात की थी...इसलिए मुझे यकीन है कि लॉरेंस बिश्नोई ने अपने गैंग के साथियों की मदद से इस फायरिंग को अंजाम दिया है।"