फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   anjali anand reveals how jaya bachchan behaviour was at rocky aur rani kii prem kahaani set

Anjali Anand: 'वह करण जौहर का खूब मजाक उड़ाती थीं...', अंजलि आनंद ने बताया RARKPK के सेट पर ऐसी थीं जया बच्चन

Mon, 07 Aug 2023 05:38 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 07 Aug 2023 05:38 PM IST
सार

इस फिल्म में एक्ट्रेस अंजलि आनंद भी हैं। उन्होंने फिल्म की स्टारकास्ट पर बात की और जया बच्चन के बारे में भी खुलासा किया है।
 

विज्ञापन
anjali anand reveals how jaya bachchan behaviour was at rocky aur rani kii prem kahaani set
अंजलि आनंद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी बॉक्स ऑफिस पर ठीक कलेक्शन कर रही है। इस फिल्म में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, शबाना आजमी और जया बच्चन भी नजर आ रही हैं। सभी ने अपने अभिनय से फैंस का दिल जीत लिया है। करण जौहर की फैमिली ड्रामा फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है। इस फिल्म में एक्ट्रेस अंजलि आनंद भी हैं। उन्होंने फिल्म की स्टारकास्ट पर बात की और जया बच्चन के बारे में भी खुलासा किया है।
विज्ञापन


मस्तीखोर थीं जया बच्चन
अंजलि आनंद ने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर सिंह की बहन गायत्री रंधावा का किरदार निभाया है। फिल्म में उन्होंने जया बच्चन को लेकर कहा कि वो सेट सबसे मस्तीखोर शख्स थीं। फिल्मीज्ञान के साथ बातचीत में अंजलि आनंद ने ये भी बताया कि जया शूटिंग के दौरान खूब मस्ती करती थीं। यहां तक कि वो करण जौहर को भी नहीं छोड़ती थीं। जया जी फोटोज के लिए भी बिल्कुल मना नहीं करती हैं। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Kangana Ranaut: कंगना ने जावेद अख्तर के खिलाफ की जमानती वारंट की मांग, गीतकार पर लगाया गंभीर आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


करण जौहर का उड़ाती थीं मजाक
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के सेट पर जया बच्चन के व्यवहार के बारे में बताते हुए अंजलि आनंद ने कहा कि वो सेट पर खूब मस्ती करती थीं। कई बार तो करण जौहर का ही मजाक उड़ा देती थीं। अंजलि ने एक किस्सा शेयर करते हुए बताया कि एक बार जया बच्चन ने करण जौहर से कहा कि तुम पाम ट्री बनकर क्यों घूम रहे हो, क्योंकि उनके ट्रीशर्ट पर पाम ट्री बना हुआ था। अंजलि ने यह भी बताया कि जया बच्चन सेट पर सबको खाना खिलाती थीं। वो रणवीर और उनके लिए वो सब बनावकर लाती थीं, जो उन्हें खाने का मन होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed