फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Animal Welfare Board has issued a notice to Thalapathy Vijay and Rashmika Mandanna film Varisu makers

Varisu: रिलीज से पहले ही कानूनी पचड़े में फंसी सुपरस्टार विजय की फिल्म, सात दिन में मेकर्स को देना होगा जवाब

Fri, 25 Nov 2022 07:05 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 25 Nov 2022 07:05 PM IST
सार

दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार थलपति विजय और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'वारिसु' के खिलाफ पशु कल्याण बोर्ड की ओर से नोटिस जारी किया गया है। जानिए क्या है पूरा मामला

विज्ञापन
Animal Welfare Board has issued a notice to Thalapathy Vijay and Rashmika Mandanna film Varisu makers
विजय थलपति की फिल्म वरिसु - फोटो : social media

विस्तार

दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार थलपति विजय और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'वारिसु' रिलीज से पहले ही कानूनी  पचड़े में फंस गई है। दरअसल निर्माताओं पर आरोप है कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग में पांच हाथियों का इस्तेमाल बिना किसी परमिशन के किया है। जिसके बाद फिल्म निर्माताओं को नोटिस जारी किया गया है। मेकर्स से इस संबंध में सात दिनों के भीतर अपना जवाब दाखिल करने के लिए भी कहा गया है।

विज्ञापन

Shefali Shah: थ्री ऑफ अस से लोगों का मनोरंजन करने के लिए तैयार शेफाली शाह, इस बार ऐसा है एक्ट्रेस का किरदार

विज्ञापन

इस अधिनियम के तहत जारी किया गया नोटिस

रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्माताओं को पशु कल्याण बोर्ड की तरफ से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उनके खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 26 के तहत जारी हुआ है।  दरअसल परफॉर्मिंग एनिमल्स नियम 2001 के अनुसार, यदि आप शूटिंग किसी भी पशु का किसी तरह से इस्तेमाल करते हैं तो इससे पहले अनुमति लेना जरूरी है। फिलहाल अभी मेकर्स की ओर से इस बारे में कोई स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Anupam Kher: सेना पर ऋचा के विवादित बयान को अनुपम खेर ने बताया शर्मनाक, बोले- कायर और छोटे लोग ही करते हैं ऐसा

 

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

फिल्म 'वरिसु' लोकप्रिय तेलुगु फिल्म निर्माता वम्सि पैदिपल्ली द्वारा निर्देशित है। इस फिल्म का बजट 200 करोड़ रुपए हैं। अभिनेता थलपति विजय के अलावा रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। वहीं सरथकुमार, प्रकाश राज, संगीता, योगी बाबू, प्रभु, शाम जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में हैं। यह फिल्म 12 जनवरी 2023 को पोंगल के मौके पर रिलीज होगी।
 

Rakhi Sawant: राखी सावंत ने वीडियो शेयर कर यूलिया वंतूर को बताया भाभी, यूजर्स बोले- आपने तो सारी पोल खोल दी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed