फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Animal film stunt director Supreme Sundar working in Suriya and bobby deol next film Kanguva Know Details

Kanguva: 'एनिमल' के स्टंट निर्देशक के कंधे पर है 'कंगुवा' की जिम्मेदारी, इस बार भी बॉबी देओल करेंगे धमाल?

Tue, 30 Jan 2024 09:34 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 30 Jan 2024 09:34 PM IST
सार

'एनिमल' फिल्म के आखिर में रणविजय (रणबीर कपूर) और अबराब (बॉबी देओल) के बीच फिल्माया गया सीन जबर्दस्त था। इस सीन में जो खूंखार लड़ाई और गजब के स्टंट दिखाए गए उसके पीछे मशहूर स्टंट निर्देशक सुप्रीम सुंदर का आइडिया था। 

विज्ञापन
Animal film stunt director Supreme Sundar working in Suriya and bobby deol next film Kanguva Know Details
बॉबी देओल, स्टंट निर्देशक सुप्रीम सुंदर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉबी देओल अब साउथ सिनेमा में डेब्यू करने जा रहे हैं। उनकी अगली फिल्म 'कंगुवा' है। इस फिल्म के मुख्य किरदार एक्टर सूर्या हैं। वहीं, लॉर्ड बॉबी फिल्म 'एनिमल' के बाद एक बार फिर नेगेटिव भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म से बॉबी का फर्स्ट लुक हाल ही में उनके जन्मदिन पर साझा किया गया। उनके खूंखार लुक ने दर्शकों के बीच फिल्म के प्रति उत्साह बढ़ा दिया है। इस उत्साह में इजाफा करने की एक वजह और भी है और वो हैं इसके स्टंट डायरेक्टर। आइए जानते हैं पूरी बात...

विज्ञापन


सुप्रीम सुंदर ने 'एनिमल' के फाइट सीन को बनाया दिलचस्प
फिल्म 'एनिमल' में बॉबी देओल नेगेटिव रोल में नजर आए। अबरार के रूप में उनका खूंखार अंदाज तो आपको याद होगा? फिल्म के आखिर में रणविजय (रणबीर कपूर) और अबराब (बॉबी देओल) के बीच फिल्माया गया सीन जबर्दस्त था। तो बता दें कि इस सीन में जो खूंखार लड़ाई और गजब के स्टंट दिखाए गए उसके पीछे मशहूर स्टंट निर्देशक सुप्रीम सुंदर का आइडिया था। वह बॉबी देओल की अगली फिल्म से भी बतौर स्टंट डायरेक्टर जुड़े हैं। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि दर्शकों को इस बार भी कुछ मजेदार देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

Fighter: प्रेम चोपड़ा नेे किया 'फाइटर' का रिव्यू, ऋतिक रोशन की अदाकारी को लेकर कही यह बात
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन हैं सुप्रीम सुंदर?
सुप्रीम सुंदर मुख्य रूप से तमिल फिल्म इंडस्ट्री में बतौर स्टंट डायरेक्टर काम करते हैं। उन्होंने वर्ष 2018 में 'स्वातंत्र्यम अर्धरात्रीयील' से डेब्यू किया था। उन्होंने अजित की 'थुनिवु' और राणा दग्गुबाती की 'भीष्म पर्व' सहित कई फिल्मों के लिए स्टंट कोरियोग्राफ किए हैं। इसके अलावा बीते वर्ष की सबसे चर्चित फिल्म 'एनिमल' में भी उन्होंने स्टंट निर्देशन किया और उसका कमाल सभी ने देखा। 'एनिमल' में रणबीर कपूर और बॉबी देओल के बीच के जिस एक फाइट सीन ने सबसे ज्यादा हलचल मचाई, उसके स्टंट मास्टर सुप्रीम सुंदर ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि ये सीन माइनस 8 डिग्री में फिल्माया गया था। अब 'कंगुवा' पर सभी की निगाह है।
Ramayan: धर्म, प्रेम, और समर्पण की अद्वितीय गाथा...एक बार फिर आ रहा है पूरे भारत का सबसे लोकप्रिय शो 'रामायण'

ये सितारे भी आएंगे नजर
बात करें 'कंगुवा' की तो फिल्म को शिवा ने लिखा और निर्देशित किया है। 'कंगुवा' का निर्माण ग्रीन स्टूडियो और यूवी क्रिएशंस द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है और संगीत देवी श्री प्रसाद द्वारा तैयार किया जा रहा है। 'कंगुवा' सूर्या और शिवा के बीच पहला सहयोग है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में सूर्या छह भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म के जरिए दिशा पाटनी और बॉबी देओल अपना तमिल डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म में सूर्या, बॉबी देओल और दिशा पाटनी के अलावा जगपति बाबू, योगी बाबू, रेडिन किंग्सले, केएस रविकुमार और कई अन्य कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
Jacqueline-Sukesh: मनी लॉन्ड्रिंग केस में बढ़ी जैकलीन की मुश्किलें, ईडी ने कहा- सुकेश के अपराध की थी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed