फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   sukesh chandrashekhar money laundering case Jacqueline Fernandez troubles increased know what ED said

Jacqueline-Sukesh: मनी लॉन्ड्रिंग केस में बढ़ी जैकलीन की मुश्किलें, ईडी ने कहा- सुकेश के अपराध की थी जानकारी

Tue, 30 Jan 2024 09:19 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Tue, 30 Jan 2024 09:19 PM IST
सार

 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने दावा किया कि जैकलीन ने कभी भी सुकेश के साथ वित्तीय लेनदेन के बारे में सच का खुलासा नहीं किया और सबूत मिलने तक तथ्यों को छुपाए रखा।

विज्ञापन
sukesh chandrashekhar money laundering case Jacqueline Fernandez troubles increased know what ED said
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कॉन मैन सुकेश चंद्रशेखर के साथ 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। ईडी ने मामले उच्च न्यायालय से कहा कि जैकलीन को सुकेश चंद्रशेखर के अपराध के बारे में पता था और उन्होंने जानबूझकर इन पैसों का अपने पास रखा और इसका इस्तेमाल किया।

विज्ञापन

मनी लॉन्ड्रिंग मामले जैकलीन ने दायर की थी याचिका
दरअसल, कुछ दिनों पहले इस मामले को लेकर जैकलीन की तरफ से एक याचिका दायर की गई थी, जिसमें मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग की गई थी। इसके बाद ईडी ने इस याचिका को लेकर एक हलफनामे में यह तर्क दिया था, जिसके बाद जैकलीन के वकील ने ईडी के हलफनामे का जवाब देने के लिए समय मांगा है। मामले की अगली सुनवाई के लिए उच्च न्यायालय ने 15 अप्रैल 2024 की तारीख तय की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले को लेकर ईडी ने किए कई बड़े दावें
अपने हफलनामे में ईडी ने यह भी कहा कि जैकलीन ने कभी भी सुकेश के साथ वित्तीय लेनदेन के बारे में सच का खुलासा नहीं किया और सबूत मिलने तक तथ्यों को छुपाए रखा। ईडी ने कहा, 'वे आज तक सच को दबाकर बैठी है। जैकलीन ने सुकेश की गिरफ्तारी के बाद फोन से सारा डाटा मिटा दिया,  जिससे सबूतों के साथ छेड़छाड़ हुई। उन्होंने अपने सहयोगियों से भी सबूत नष्ट करने के लिए कहा। इससे यह स्पष्ट है कि उन्हें सुकेश के अपराध के बारे में पता था और वे इसका लाभ ले रही थी। इससे जाहिर है कि जैकलीन इस अपराध में शामिल थी'।
Pushpa 2: 'पुष्पा 2' के बाद भी अल्लू अर्जुन दिखाएंगे अपना जलवा, त्रिविक्रम श्रीनिवास की फिल्म में आएंगे नजर

विज्ञापन

सुकेश की आपराधिक पृष्ठभूमि के बारे में जानती थीं जैकलीन
ईडी ने आगे कहा कि शुरुआत में जैकलीन ने यह दिखाने की कोशिश की कि वे सुकेश की साजिश का शिकार हुई। हालांकि, जांच के दौरान वे इसे साबित करने के लिए कोई ठोस सबूत नहीं दिखा सकीं। वे सुकेश की आपराधिक पृष्ठभूमि के बारे में जानती थीं फिर भी अपने और अपने परिवार के सदस्यों के लिए अपराध की आय का लाभ लेती रहीं। जैकलीन जानती थीं कि लीना मारिया पॉल उसकी पत्नी है। इसके बावजूद उन्होंने सुकेश से अपना संबंध जारी रखा।
Shantanu Maheshwari: गंगूबाई काठियावाड़ी फेम अभिनेता का बैंक अकाउंट हुआ हैक, सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द

दिल्ली पुलिस कर रही जांच
गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने पहले रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटरों के पति-पत्नी शिविंदर सिंह और मालविंदर सिंह से 200 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में सुकेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके बाद देशभर में उनके खिलाफ कई मामलों में अन्य जांच चल रही हैं। दिल्ली पुलिस का आरोप है कि सुकेश और उसकी पत्नी लीना मारिया ने अन्य लोगों के साथ मिलकर हवाला मार्गों का इस्तेमाल किया और अपराध से अर्जित धन को ठिकाने लगाने के लिए फर्जी कंपनियां बनाईं। पुलिस ने मामले में महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) भी लगाया है।
Prabhas: सलार की सफलता के बाद प्रभास ने काम से लिया ब्रेक, जानिए कब से शुरू करेंगे अगली फिल्म की शूटिंग

जैकलीन ने खुद को बताया निर्दोष
वहीं, जैकलीन की ओर से कहा गया कि वे सुकेश की साजिश की निर्दोष शिकार है। उसकी सहायता करने में उनकी कोई भी भागीदारी नहीं थी। सुकेश और उसके सहयोगियों द्वारा इस अपराध के बारे में भी उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। इसलिए उन पर पीएमएलए की धारा 3 और 4 के तहत अपराध के लिए मुकदमा नहीं चलाया जा सकता है। 
Fighter: प्रेम चोपड़ा नेे किया 'फाइटर' का रिव्यू, ऋतिक रोशन की अदाकारी को लेकर कही यह बात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed