फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Animal actress Triptii Dimri Talks about How Intimate scene shoot with Ranbir Kapoor for the Film

Animal Bold Scene: तृप्ति डिमरी ने बोल्ड सीन पर की खुलकर बात, रणबीर कपूर को लेकर किया यह खुलासा

Thu, 07 Dec 2023 12:16 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 07 Dec 2023 12:16 PM IST
सार

अंतरंग दृश्य पर चर्चा करते हुए तृप्ति ने बताया कि कैसे उन्हें स्क्रिप्ट स्तर पर ही दृश्य के बारे में बताया गया था। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट साइन करते समय संदीप ने सीन के बारे में बता दिया था।

विज्ञापन
Animal actress Triptii Dimri Talks about How Intimate scene shoot with Ranbir Kapoor for the Film
तृप्ति डिमरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संदीप रेड्डी वांगा की 'एनिमल' बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन कर रही है। यह फिल्म अब तक वर्ल्डवाइड 500 करोड़ से अधिक का कारोबार कर चुकी है। फिल्म में रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, बॉबी देओल के साथ तृप्ति डिमरी की एक्टिंग की भी जमकर तारीफ हो रही है। सोशल मीडिया पर रणबीर और तृप्ति के अंतरंग दृश्य की चर्चा इन दिनों खूब हो रही है।  

विज्ञापन

Tripti Dimri: रणबीर संग काम करने का तृप्ति डिमरी ने साझा किया अनुभव, बोलीं- भविष्य में फिर से...

विज्ञापन

अंतरंग दृश्य पर तृप्ति ने की बात

तृप्ति ने फिल्म में जोया की भूमिका निभाई है और उनके अभिनय को आलोचकों और दर्शकों ने समान रूप से सराहा है। हाल ही में एक बातचीत के दौरान उन्होंने रणबीर कपूर के साथ अपने बहुचर्चित अंतरंग दृश्य के बारे में खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने यह भी खुलासा किया कि इस दृश्य की शूटिंग के दौरान उनके सह-कलाकार ने कैसे उनका सहयोग किया था।

संदीप ने कही थी यह बात

अंतरंग दृश्य पर चर्चा करते हुए अभिनेत्री ने बताया कि कैसे उन्हें स्क्रिप्ट स्तर पर ही दृश्य के बारे में बताया गया था। उन्होंने कहा “प्रोजेक्ट साइन करते समय, संदीप ने मुझसे कहा कि एक दृश्य है और मैं इसे इस तरह से शूट करना चाहता हूं, लेकिन मैं इसे सौंदर्य की दृष्टि से अद्भुत बनाऊंगा। मैं ब्यूटी एंड द बीस्ट जैसी छवि बनाना चाहता हूं। मैं इसे आप पर छोड़ता हूं, चाहे आप सहज हों या सहज न हों, आप मुझे बता दीजिए। हम इसी तरह का काम करेंगे।''

विज्ञापन

रणबीर हर पांच मिनट में पूछते थे हालचाल

तृप्ति ने साझा किया कि रणबीर और संदीप ने यह सुनिश्चित किया कि वे दृश्य करने में सहज हों। उन्होंने यह भी बताया कि रणबीर हर पांच मिनट में आकर उनका हालचाल लेते थे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उन्हें अजीब महसूस न हो। अभिनेत्री ने बताया कि वे मुझसे पूछते रहे कि क्या मैं ठीक हूं। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि दृश्य के दौरान निर्देशक, डीओपी और अभिनेताओं सहित पांच से अधिक लोग न हों। सेट पर किसी और को जाने की अनुमति नहीं थी, सभी मॉनिटर बंद थे। उन्होंने बताया कि उनसे यह भी कहा गया था कि यदि किसी भी समय आपको लगता है कि आप असहज हैं, तो हमें बताएं। हम आपके हिसाब से आगे बढ़ेंगे।”
Kedarnath turns 5: केदारनाथ के 5 साल पूरे होने पर फैंस को आई सुशांत की याद, सारा ने पोस्ट साझा कर जताया आभार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed