Rashmika Fake Video: रश्मिका मंदाना का फेक वीडियो हुआ वायरल, सोशल मीडिया पर उठी सख्त कार्रवाई की मांग
वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोग भड़क उठे। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कई यूजर्स ने बताया है कि यह एआई जेनरेटेड वीडियो है और क्लिप में दिख रही महिला रश्मिका नहीं हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेत्री रश्मिका मंदाना जल्द ही फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन साझा करती हुई नजर आने वाली हैं। इस फिल्म की लंबे समय से चर्चा चल रही है। इस बीच फिल्म की अभिनेत्री का एक फेक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला लिफ्ट में घुसती नजर आ रही है। हालांकि, इसे एप की मदद से रश्मिका जैसा बनाने की कोशिश की गई है।
जैसी ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोग इसे देखकर भड़क उठे। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कई यूजर्स ने बताया है कि यह एआई जेनरेटेड वीडियो है और क्लिप में दिख रही महिला रश्मिका नहीं हैं। एक्स पर एक उपयोगकर्ता ने खुलासा किया कि वायरल वीडियो में दिख रही महिला का नाम जारा पटेल है, जो एक ब्रिटिश-भारतीय लड़की है। उसके इंस्टाग्राम पर चार लाख 16 हजार फॉलोअर्स हैं। वह स्लीवलेस ब्लैक यूनिटर्ड पहने नजर आ रही हैं। यह वीडियो मूल रूप से जारा की ओर से नौ अक्टूबर को साझा किया गया था।
DEEPFAKE DECEPTION: URGENT ACTION NEEDED IN INDIA
— Meedas Sahoo (@MeedasSahoo) November 5, 2023
Have you fallen for the latest viral video on Instagram featuring actress #RashmikaMandanna?
Hold on, it's not what it seems
That video is a dangerous deepfake impersonation of #ZaraPatel.
In the realm of deepfakes, this… pic.twitter.com/bR18Wrpanc
कई उपयोगकर्ताओं ने मूल वीडियो भी साझा किया और सिर्फ व्यूज बटोरने के लिए ऐसे वीडियो बनाने वालों को फटकार लगाई। उपयोगकर्ताओं के एक वर्ग ने इसे अपलोड करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की, जिसमें दावा किया गया था कि यह महिला रश्मिका है। एक यूजर ने लिखा, "यह डरावना है, हमारा नियामक कहां है?" दूसरे ने लिखा, "यह वास्तव में बहुत चिंताजनक स्थिति है।" गौरतलब है कि इससे पहले टॉम क्रूज, ऐनी हैथवे, मोहनलाल, ममूटी, फहद फासिल और अन्य मशहूर हस्तियों के इस तरह के फेक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आ चुके हैं।
Amala Paul: ब्वॉयफ्रेंड जगत संग शादी के बंधन में बंधी अमला पॉल, कोच्चि में लैवेंडर-थीम के साथ कपल ने रचाई शादी