फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   anil kapoors new studio like hollywood

हॉलीवुडनुमा होगा अनिल कपूर का स्टूडियो

Wed, 07 Nov 2012 03:33 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 07 Nov 2012 03:33 PM IST
विज्ञापन
anil kapoors new studio like hollywood
बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में से हैं जो बॉलीवुड की एक परंपराओं से एक स्टेप आगे रहते हैं। वह अब हॉलीवुड की फिल्मों की तरह ही सोचने लगे हैं। इसी क्रम में वे एक नयी शुरुआत करने जा रहे हैं। वे मुंबई में अपना एक ऐसा स्टूडियो सेट अप करने जा रहे हैं, जो तकनीकी रूप से बिल्कुल हॉलीवुड जैसा नजर आये।
विज्ञापन


अनिल कूपर ने हाल ही में मुंबई के अंधेरी ईस्ट में एक ऐसी जमीन खरीदी है, जहां भव्य तरीके का फिल्म स्टूडियो सेटअप किया जा सके। इस स्टूडियो पर काम की शुरुआत हो चुकी है। हालांकि अब तक इस स्टूडियो का नाम तय नहीं किया गया है। खबर है कि अनिल ने इस पर करोड़ों रुपये खर्च किये हैं। साथ ही यह भी है कि अनिल इस स्टूडियो को इस स्तर से तैयार कर रहे हैं, ताकि वहां इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स की शूटिंग रिकॉर्डिंग हो सके।
विज्ञापन


स्टूडियो बनने के बाद सबसे पहले इसमें 'टीवी शो 24' की शूटिंग होगी। इस शो को अनिल बहुत ही भव्य तरीके से भारत में लांच करनेवाले हैं। उन्होंने इसके लिए अपनी टीम भी तैयार कर ली है। उन्होंने लेखक निर्देशक रेंसिल डिसल्वा, प्रिया पिंटो और भवानी अय्यर को क्रियेटिव विभाग सौंपा है। साथ ही नीलाभ जावेरी शो के संवाद लिखने के काम में जुटे हैं। शो का निर्देशन अभिनव देव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं अनिल ने 'शो 24' के ओरिजनल वर्जन के लेखक पैट्रिक को भी बुलवाया है, ताकि वे उनके राइटिंग विभाग के लोगों के साथ ब्रेन स्ट्रॉमिंग कर सकें और उन्हें शो का फॉरमेट समझा सकें। अनिल ने 'शो 24' के ओरिजनल वर्जन में कैमियो का किरदार निभाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed