फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anil Kapoor shares pics with Sonam Kapoor Rhea Kapoor I miss you

सोशल मीडिया: अनिल कपूर ने सोनम और रिया कपूर के साथ शेयर की तस्वीर, लिखा- आई मिस यू..

Sun, 07 Nov 2021 12:15 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sun, 07 Nov 2021 12:15 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने रविवार को अपनी दो बेटियों सोनम कपूर और रिया कपूर के साथ फोटो शेयर की है। उन्होंने भावनात्मक पोस्ट लिखकर सोनम और रिया के साथ तस्वीर शेयर की।

विज्ञापन
Anil Kapoor shares pics with Sonam Kapoor Rhea Kapoor I miss you
अनिल कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने रविवार को अपनी दो बेटियों सोनम कपूर और रिया कपूर के साथ फोटो शेयर की है। उन्होंने भावनात्मक पोस्ट लिखकर सोनम और रिया के साथ तस्वीर शेयर की। गौरतलब है कि सोनम कपूर ने आनंद आहूजा से शादी की है और लंदन में रहती हैं। वहीं, रिया कपूर ने हाल ही में करण बुलानी से शादी की और अपने पैतृक घर को छोड़ दिया। अनिल कपूर ने रिया और सोनम कपूर की पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं।

विज्ञापन


उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, मैं आप दोनों को हर रोज याद करता हूं.. लेकिन शायद आज थोड़ा अतिरिक्त !! इस पोस्ट में अनिल कपूर ने सोनम कपूर और रिया कपूर को टैग किया है। दोनों की बचपन की एक तस्वीर में सोनम बर्थडे पार्टी में रिया को केक खिलाते हुए दिख रही हैं।  फोटो में रिया और सोनम के अन्य दोस्त भी नजर आ रहे हैं। दोनों ही बहनों ने फ्रॉक पहन रखा है। 
विज्ञापन

 

अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम पर तीन तस्वीर शेयर की हैं। पहली दो तस्वीरें सोनम और रिया की बचपन की है और जबकि तीसरी तस्वीर सोनम कपूर की शादी की है। तीसरी तस्वीर में अनिल कपूर सफेद शेरवानी में दिख रहे हैं। जबकि सोनम और रिया के लहंगे में पोज देते हुए दिख रहे हैं। इन तस्वीरों पर अनिल कपूर के फैंस जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इन तस्वीरों को अब तक 51 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। एक यूजर ने इन तस्वीरों पर कमेंट किया, एक पिता की भावना। सोनम और आनंद ने 2018 में शादी की थी। दोनों लंदन में सेटल हैं। रिया और करण ने इसी साल अगस्त में शादी की है।

View this post on Instagram

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed