फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anil Kapoor Share Post About Film Pukar Complete 26 Years After Fan Angry Reaction Actor Say Sorry

अनिल कपूर ने 26 साल पुरानी फिल्म को लेकर किया पोस्ट, इस बात पर फैन हुआ नाराज; अभिनेता को मांगनी पड़ी माफी

Thu, 05 Feb 2026 08:14 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 05 Feb 2026 08:14 AM IST
सार

Anil Kapoor Film Pukar Complete 26 Years: अनिल कपूर की फिल्म ‘पुकार’ को 26 साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर की, जिसे देखकर एक फैन ने नाराजगी जताई। क्या थी फैन की नाराजगी की वजह? और क्यों अनिल कपूर को माफी मांगनी पड़ी? जानिए।

विज्ञापन
Anil Kapoor Share Post About Film Pukar Complete 26 Years After Fan Angry Reaction Actor Say Sorry
अनिल कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @anilskapoor

विस्तार

साल 2000 में रिलीज हुई राजकुमार संतोषी निर्देशित फिल्म ‘पुकार’ में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित नजर आए थे। फिल्म को क्रिटिक्स और फैंस ने पसंद किया था। इस फिल्म को हाल ही में 26 साल पूरे हुए। ऐसे में एक्टर ने एक पोस्ट की, जिसमें फिल्म ‘पुकार’ का गाना ‘सुनता है मेरा खुदा…’ शेयर किया। साथ ही लिखा, ‘पुकार फिल्म का मेरा फेवरेट गाना, आज में इसे रिपीट पर सुनने वाला हूं।’ इस गाने को शेयर करते हुए वह ऐसी गलती कर बैठे, जिस पर एक फैन नाराज हो गया। जानिए, क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: 60 पार की उम्र में भी नए सितारों को टक्कर दे रहे ये दिग्गज अभिनेता, फिटनेस में आगे और अदाकारी में भी है दम
विज्ञापन


दो खास लोगों के नाम भूल गए अनिल कपूर 
फिल्म ‘पुकार’ के गाने ‘सुनता है मेरा खुदा…’  को साझा करते हुए अनिल कपूर ने फिल्म से जुड़ी टीम का भी जिक्र किया। लेकिन उदित नारायण और कविता कृष्णमूर्ति का नाम लिखना भूल गए। इन दोनों सिंगर्स ने पुकारा फिल्म का गाना ‘सुनता है मेरा खुदा’ गाया था। फैन ने अनिल कपूर काे यह बात याद दिलाते हुए ट्वीट किया और लिखा, ‘यह शर्म की बात है सर कि आपने अपने ट्वीट में सिंगर उदित नारायण सर और कविता मैडम को छोड़कर बाकी सबका जिक्र किया है। ऐसा लगता है कि बॉलीवुड में 90 के दशक के सिंगर्स के साथ दूसरे दर्जे के नागरिकों जैसा बर्ताव किया जाता है।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल कपूर ने मांगी माफी 
जब फैन ने अनिल कपूर को उनकी गलती बताई तो एक्टर ने भी रिएक्ट किया और ट्वीट करते हुए जवाब दिया, ‘मैं माफी चाहता हूं। दोबारा उनके नाम के साथ रिपाेस्ट करता हूं।’ इस तरह अनिल कपूर ने विनम्रता से अपनी गलती मानी और उसे सुधारने की बात कही। 
 

 

इन फिल्मों में नजर आएंगे अनिल कपूर
अनिल कपूर पिछले साल फिल्म 'वॉर 2' में नजर आए थे। इस साल वह फिल्म 'अल्फा' और 'किंग' का हिस्सा बने हैं। दोनों ही फिल्में इस साल रिलीज होंगी। 'किंग' फिल्म में अनिल कपूर के अलावा कई नामी एक्टर्स भी नजर आएंगे।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed