फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Angelina Jolie sad after counties ban Eternals for featuring gay couple

फिल्म इटर्नल्स: सऊदी अरब, कतर और कुवैत सहित कई देशों में बैन, एंजेलिना जोली दुखी

Sat, 06 Nov 2021 05:26 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 06 Nov 2021 05:26 PM IST
सार

मार्वल सीरीज की नई फिल्म इटर्नल्स को कई देशों में बैन कर दिया गया है। इस फिल्म को सऊदी अरब, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान में नहीं दिखाए जाने की सूचना है।
 

विज्ञापन
Angelina Jolie sad after counties ban Eternals for featuring gay couple
'इटरनल्स' - फोटो : Youtube

विस्तार

मार्वल सीरीज की नई फिल्म इटर्नल्स को कई देशों में बैन कर दिया गया है। इस फिल्म को सऊदी अरब, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान में नहीं दिखाए जाने की सूचना है। गौरतलब है कि एंजेलिना जोली, सलमा हायक और कुमैल ननजियानी की फिल्म इटर्नल्स 5 नवंबर को रिलीज हुई है और इसे दुनियाभर में प्रशंसा मिल रही है। पहले ही दिन इस फिल्म ने 7.35 करोड़ रुपये की कमाई की थी। भारत में भी यह फिल्म अच्छा-खासा बिजनेस कर रही है। 

विज्ञापन


'डेडलाइन' की रिपोर्ट के मुताबिक, यह फिल्म 11 नवंबर को उन देशों में प्रदर्शित होने थी, जहां इसे बैन किया गया है। लेकिन इसे अभी तक वितरण प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया है। इन देशों के सेंसर ने इस फिल्म के समान सेक्स अंतरंगता के दृश्यों में कटौती के साथ ही अन्य दृश्यों में भी कटौती की मांग की थी। जिन्हें डिज्नी ने एडिट नहीं करने का ऑप्शन चुना है। इस कारण इस फिल्म को वितरण प्रमाणपत्र जारी नहीं हुआ है।
विज्ञापन


 

रिपोर्टों के मुताबिक, कई देशों में फिल्म को वितरण प्रमाणपत्र नहीं मिलने पर इस फिल्म में अमर थेना की भूमिका निभा रही एंजेलिना जोली ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। वह फिल्म के बैन होने से दुखी हैं और उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि मुझे उन दृश्यों को काटने से इनकार करने के लिए मार्वल पर गर्व है। उन्होंने फास्टोस और हाज स्लीमन के बीच फिल्म के समलैंगिक विवाह पर इस तरह की चिंताओं को 'अज्ञानी' बताया। दरअसल, फिल्म में समलैंगिक कपल और उनके बिच अंतरंग सीन को लेकर कई देशों ने इस पर विरोध जताया है।

रिपोर्टों के अनुसार, यह भी कहा जा रहा है कि यह मुद्दा केवल समलैंगिक चुंबन का नहीं है, बल्कि जिन देशों में इस फिल्म को बैन किया गया है वहां ऐतिहासिक रूप से देवताओं और भविष्यद्वक्ताओं का चित्रण ईशनिंदा माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed