Golden Globe: RRR की टीम को बधाई देना सीएम जगन को पड़ा भारी, अदनान सामी बोले- बंटवारे की नीति अच्छी नहीं...
फिल्म RRR को मिले गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड पर विवाद छिड़ गया है। इसे लेकर आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी और सिंगर अदनान सामी आमने-सामने आ गए हैं।
विस्तार
मुख्यमंत्री रेड्डी ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर बधाई देते हुए लिखा, 'तेलुगु झंडा बुलंदी पर उड़ रहा है। समस्त आंध्र प्रदेश की ओर से मैं एम.एम. कीरावानी, एसएस राजामौली, जूनियर एनटीआर, राम चरण तेजा और आरआर फिल्म की पूरी टीम को बधाई देता हूं। हमें आप पर गर्व है'।
तो वहीं सिंगर सामी को सीएम जगन बधाई संदेश देना ज्यादा अच्छा नहीं लगा उन्होंने मुख्यमंत्री के ट्वीट को रीपोस्ट करते हुए लिखा, 'तेलुगु झंडा? आपका मतलब भारतीय ध्वज सही है? 'हम पहले भारतीय हैं'। और इसलिए कृपया देश के बाकी हिस्सों से खुद को अलग करना बंद करें…खासकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, हम एक देश हैं! यह ‘अलगाववादी’ रवैया बेहद अस्वास्थ्यकर है जैसा कि हमने 1947 में देखा था!!! धन्यवाद…जय हिंद!'
यह भी पढ़ें: फर्जी का 'फर्जी' ट्रेलर सोशल मीडिया पर वायरल, वीडियो देख मजा न आ जाए तो कहना