फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ananya pandey spotted at rumoured boyfriend Ishaan Khatter's big brother Shahid Kapoor's birthday

Ananya-Ishaan: ईशान खट्टर के साथ शाहिद कपूर की बर्थडे पार्टी में पहुंचीं अनन्या, तेज हुई अफेयर की खबरें

Sat, 26 Feb 2022 01:06 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Sat, 26 Feb 2022 01:06 PM IST
विज्ञापन
Ananya pandey spotted at rumoured boyfriend Ishaan Khatter's big brother Shahid Kapoor's birthday
ईशान खट्टर, अनन्या पांडे - फोटो : social media

बॉलीवुड स्टार किड्स में से एक अनन्या पांडे और इशान खट्टर की डेटिंग की खबरें काफी समय से चर्चाओं में हैं। इन दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया है। टाइम मिलते ही दोनों एक-दूसरे के साथ वैकेशन और डेट्स पर जाते रहते हैं। हालांकि दोनों ने अभी तक सामने से आकर अपने रिश्ते को नहीं कूबूला है। लेकिन शाहिद कपूर की पत्नी और ईशान की भाभी मीरा राजपूत ने एक बार फिर इनके रिश्ते की अफवाहों को हवा दे दी है। मीरा राजपूत की नई सोशल मीडिया पोस्ट ने इन अफवाहों को एक बार फिर सुलगा दिया है। 

विज्ञापन

Ananya pandey spotted at rumoured boyfriend Ishaan Khatter's big brother Shahid Kapoor's birthday
ईशान, अनन्या - फोटो : instagram

शाहिद की बर्थडे पार्टी में पहुंचीं अनन्या
बीते शुक्रवार को बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने अपना 41वां जन्मदिन मनाया। उनके जन्मदिन के मौके पर एक बर्थडे पार्टी का आयोजन किया गया था, जिसमें उनके छोटे भाई ईशान खट्टर, मीरा राजपूत और बच्चे मिशा और जैन मौजूद थे। यह पार्टी बहुत ही प्राइवेट थी और इसमें सिर्फ खास लोग ही उपस्तिथ थे। इस पार्टी की कुछ तस्वीरें मीरा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपलोड की, जिनमें उनकी एक तस्वीर 'गहराइयां' फेम अनन्या पांडे की थी। मीरा की इस तस्वीर से साफ हो गया कि अभिनेत्री अनन्या पांडे इस पार्टी में मौजूद थीं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

Ananya pandey spotted at rumoured boyfriend Ishaan Khatter's big brother Shahid Kapoor's birthday
अनन्या पांडे - फोटो : instagram

फ्लोरल ड्रेस में आईं नजर
इस तस्वीर में मीरा और अनन्या काफी सुंदर लग रही हैं। इसमें मीरा को सन ग्लासेज के साथ फ्लोरल टॉप पहने देखा जा सकता है।  वहीं अनन्या व्हाइट-ग्रीन फ्लोरल स्ट्रैपी ड्रेस में नजर आईं। कुछ मिनटों बाद ही अनन्या ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बर्थडे बॉय के साथ एक तस्वीर शेयर की और लिखा, "हैप्पी बर्थडे सैश! बेस्टेस्ट!"





 
विज्ञापन

Ananya pandey spotted at rumoured boyfriend Ishaan Khatter's big brother Shahid Kapoor's birthday
अनन्या पांडे, ईशान खट्टर - फोटो : सोशल मीडिया

'खाली-पीली' में साथ आए थे नजर 
गौरतलब है कि अनन्या और ईशान पिछले एक साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन कई बार इस बात के सबूत सामने आ चुके हैं कि यह दोनों रिश्ते में हैं। ईशान ने पिछले साल अनन्या के जन्मदिन पर उनकी तस्वीरें साझा करते हुए उन्हें विश भी किया था। अपनी पोस्ट में ईशान ने लिखा था, "हैप्पी केक डे एनी पानिनी। आशा है सच्चाई, प्यार और ताकत हमेशा तुम्हारे साथ रहे।" 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ishaan (@ishaankhatter)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed