बॉलीवुड: अनन्या पांडे-सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म 'खो गए हम कहां' की शूटिंग शुरू, जोया अख्तर ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी
अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म 'खो गए हम कहां' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म की प्रोड्यूसर जोया अख्तर ने खुद शूटिंग शुरू होने की जानकारी दी है। जोया ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें फिल्म का क्लैपबोर्ड नजर आ रहा है।
विस्तार
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
क्या है फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी तीन दोस्तों को इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म में आज की पीढ़ी की समस्या देखने को मिलेगी। फिल्म में युवाओं को सोशल मीडिया के जाल में जकड़े हुए दिखाया जाएगा। फिल्म का निर्माण जोया अख्तर, रीमा कागती, फरहान अख्तर और रितेश सिद्धवानी कर रहे हैं। वहीं, फिल्म का निर्देशन अर्जुन वैरान सिंह करेंगे।
इससे पहले अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी फिल्म 'गहराइयां' में एक साथ नजर आ चुके हैं। यह फिल्म दर्शकों को लुभाने में असफल रही थी। वहीं, अगर अनन्या के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वह जल्द ही पैन इंडिया की फिल्म 'लाइगर' में नजर आने वाली हैं। फिल्म में विजय देवरकोंडा मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म के अलावा वह जगन्नाथ पुरी की फिल्म 'फाइटर' में भी अहम किरदार में दिखेंगी।