फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   An Action Hero Akshay Kumar to Have a Cameo Role in Ayushmann Khurrana Upcoming Movie

An Action Hero: आयुष्मान खुराना की ‘एन एक्शन हीरो' में बॉलीवुड के खिलाड़ी की एंट्री, निभाएंगे यह अहम किरदार

Fri, 11 Nov 2022 12:56 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Fri, 11 Nov 2022 12:56 PM IST
सार

'एन एक्शन हीरो' से आयुष्मान खुराना का लुक सामने आ चुका है, जिसके बाद से ही फैंस फिल्म को लेकर काफी उत्सुक हैं। वहीं, अब अक्षय कुमार के भी फिल्म में अहम किरदार निभाने की खबर सामने आ रही है।

विज्ञापन
An Action Hero Akshay Kumar to Have a Cameo Role in Ayushmann Khurrana Upcoming Movie
आयुष्मान खुराना, अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना अपनी बेहतरीन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में अभिनेता की फिल्म 'डॉक्टर जी' ने सिनेमाघरों में दस्तक थी, तो अब वह अपनी अगली फिल्म 'एन एक्शन हीरो' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म से आयुष्मान खुराना का फर्स्ट लुक भी जारी हो चुका है, जिसे दर्शकों की ओर से भी बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है। वहीं, अब फिल्म से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की एंट्री हो गई है।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'एन एक्शन हीरो' में भरपूर एक्शन देखने को मिलेगा। ऐसे में फिल्म के निर्माताओं ने हिंदी सिनेमा के ओरिजनल एक्शन हीरो अक्षय कुमार को भी फिल्म में शामिल करने का फैसला लिया है। खबरों के अनुसार 'एन एक्शन हीरो' में अक्षय कुमार कैमियो करने वाले हैं। फिल्म में अक्षय कुमार का किरदार अहम होगा, जो आयुष्मान के किरदार में एक नया नजरिया लेकर आएगा। ऐसे में पहली बार अक्षय कुमार और आयुष्मान खुराना एक साथ बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे।

Pushpa The Rule: शाहरुख खान के लिए बॉक्स ऑफिस पर नया खतरा, ‘पुष्पा 2’ को इस दिन रिलीज करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय कर रहे हैं और इसमें जयदीप अहलावत भी मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म 2 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। वहीं, अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता की फिल्म 'सेल्फी' जल्द आने वाली है। वहीं, आयुष्मान खुराना की 'ड्रीम गर्ल 2' का भी एलान हो चुका है। इस फिल्म में आयुष्मान के साथ अनन्या पांडे नजर आएंगी। 

Monica O My Darling: सिकंदर खेर ने विक्की-अभिषेक संग की मस्ती, फिल्म की स्क्रीनिंग पर हाथ थामे बुलाया अपनी बहन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed