{"_id":"d1b4e39a-a35a-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"amitabh-says-he-made-a-horrible-error-in-black","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप बताइए 'ब्लैक' में अमिताभ ने की थी क्या बड़ी भूल?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आप बताइए 'ब्लैक' में अमिताभ ने की थी क्या बड़ी भूल?
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 12 Apr 2013 03:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानायक अमिताभ बच्चन को 2005 में बनी फिल्म 'ब्लैक' के एक दृश्य में की गई उनकी गलती आज भी याद है, जिस पर किसी ने भी ध्यान नहीं दिया। अब वह चाहते हैं कि दर्शक यह गलती पहचान कर उन्हें सूचित करें।
विज्ञापन
अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा, "हाल ही में फ्लोरेंस में आयोजित 'रिवर टू रिवर' फिल्म महोत्सव की शुरुआत के लिए फिल्म 'ब्लैक' एक विकल्प के रूप में थी।
मैंने इस दौरान इसे देखा, अपने काम में की गई जिन गलतियों को मैंने पहचाना मैं चाहता था कि मेरे साथ फिल्म देखने वाले भी इसे देखें।"
उन्होंने कहा, "जो गलती आपने महसूस की है वह बरकरार है और मुझे परेशान कर रही है, लेकिन इसमें कुछ भी नहीं किया जा सकता।"
संजय लीला भंसाली निर्देशित 'ब्लैक' एक दृष्टिहीन और बधिर लड़की की कहानी है जिसका किरदार अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने किया था। अमिताभ उनके शिक्षक देबराज सहाय की भूमिका में थे।
विज्ञापन
अमिताभ का कहना है कि खाने की मेज पर एक पत्र को पढ़ने के दौरान उनसे एक गलती हुई थी और वह चाहते हैं कि लोग इसे पहचानें।