फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   amitabh bachchan will inaugurate CBFC's new office

अमिताभ बच्चन ने किया सेंसर बोर्ड के नए ऑफिस का उद्घाटन

Tue, 04 Apr 2017 05:55 PM IST
amarujala.com presented by: पूर्णिमा आचार्य
amarujala.com presented by: पूर्णिमा आचार्य Updated Tue, 04 Apr 2017 05:55 PM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan will inaugurate CBFC's new office
अमिताभ बच्चन

सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) ने मुंबई में अपने नए ऑफिस का उद्घाटन किया है। आपको बता दें कि सीबीएफसी के चेयरमैन पहलाज निहलानी ने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ीं कई बड़ी हस्तियों को इस समारोह में बुलाया था जिनमें बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का नाम सबसे पहले शामिल किया गया था। अभिताभ बच्चन ने ही इस नए ऑफिस का उद्घाटन किया।

विज्ञापन


बिग बी के अलावा अक्षय कुमार, अजय देवगन, रवीना टंडन और सनी देओल भी इस उद्घाटन समारोह में नजर आए। सूत्रों के अनुसार इन सभी लोगों ने समारोह में अपनी उपस्थिती दर्ज कराई।

विज्ञापन

नया ऑफिस 62 साल बाद खुलेगा

amitabh bachchan will inaugurate CBFC's new office
पहलाज निहलानी

इसके साथ ही समारोह में आने वाले मेहमानों की लिस्ट में कुछ विदेशी फिल्म स्टूडियोज और कुछ देसी प्रोडक्शन हाउस भी शामिल थे। वहीं बोर्ड के सीईओ अनुराग श्रीवास्तव और एक्स चेयरपर्सन्स आशा पारेख और अनुपम खेर भी समारोह में शामिल हुए।

पहलाज निहलानी ने बताया कि मुंबई के पेडर रोड पर सीबीएफसी का ये नया ऑफिस 62 साल बाद खुला है। इसका पुराना ऑफिस वाकेश्वर इलाके में स्थित है। निहलानी ने ये भी बताया कि नया ऑफिस आधुनिक तौर पर कॉरपोरेट स्ट्रक्चर में तैयार किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed