{"_id":"652a43e9049de4420507bf35","slug":"amitabh-bachchan-wants-to-become-marriage-counsellor-on-kaun-banega-crorepati-15-because-of-this-reason-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"KBC 15: अमिताभ बच्चन ने चैनल से की पोजिशन में बदलाव की सिफारिश, होस्ट की बजाय बिग बी ने मांगा यह पद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
KBC 15: अमिताभ बच्चन ने चैनल से की पोजिशन में बदलाव की सिफारिश, होस्ट की बजाय बिग बी ने मांगा यह पद
Sat, 14 Oct 2023 01:08 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sat, 14 Oct 2023 01:08 PM IST
सार
शो के हालिया एपिसोड में हॉट सीट पर रचना रस्तोगी नाम की प्रतिभागी बैठीं। शो में रचना रस्तोगी ने अमिताभ बच्चन के साथ अपनी लाइफ से जुड़ी बातें शेयर कीं।
विज्ञापन
कौन बनेगा करोड़पति 15
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अमिताभ बच्चन का चर्चित क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' दर्शकों के बीच खूब पसंद किया जा रहा रहा है। हर बार की तरह इस शो के 15वें सीजन में भी अमिताभ बच्चन शो के प्रतिभागियों से सवाल पूछने के साथ-साथ उनके साथ दिलचस्प बातचीत करते नजर आ रहे हैं। मगर, इस बार बिग बी ने चैनल से अपनी पोजिशन में बदलाव करने की सिफारिश की है। उन्होंने कहा कि उन्हें होस्ट की बजाय मैरिज काउंसलर कहा जाए।
विज्ञापन
प्रतिभागी ने की पति की शिकायत
दरअसल, हुआ यह कि शो के हालिया एपिसोड में हॉट सीट पर रचना रस्तोगी नाम की प्रतिभागी बैठीं। वह एक होममेकर हैं जो फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट जीतकर अमिताभ बच्चन के सामने बैठी थीं। शो में रचना रस्तोगी ने अमिताभ बच्चन के साथ अपनी लाइफ से जुड़ी बातें शेयर कीं। उन्होंने अपनी शादी से जुड़ी परेशानियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि केबीसी में उनके पति फ्री में आए हैं। साथ ही उन्होंने बताया उनके पति कंजूस हैं और उन्हें कहीं बाहर नहीं लेकर जाते हैं।
विज्ञापन
Vicky Kaushal: 'भारतीय सेना की वर्दी पहनना और सैम मानेकशॉ का किरदार निभाना एक जिम्मेदारी है', बोले विक्की कौशल
विज्ञापन
बिगा बी बोले- 'हर समाधान मिलेगा'
शो के दौरान रचना रस्तोगी की बात पूरी तसल्ली से सुनने के बाद अमिताभ बच्चन ने चैनल से होस्ट से उनकी पोस्ट बदलने के लिए कहा। उन्होंने कहा उनकी पोस्ट होस्ट से बदलकर मैरिज काउंसलर कर देनी चाहिए। बिग बी ने कहा, 'ये चैनल वालों हमको एंकर का नाम बदल दो मैरिज काउंसलर बदल दो। ये ही एक जगह मिलती है जितना दुख दर्द है घर का वो आकर उड़ेल दीजिए। उसका हम समाधान निकाल देंगे'।
Sharmila Tagore: शर्मिला टैगोर ने शेयर किया फिल्म 'आराधना' की शूटिंग से जुड़ा किस्सा, बोलीं- काका को नहीं...
बिग बी ने दी सलाह
बिग बी ने बाद में कंटेस्टेंट के पति को सलाह दी कि वह अपनी पत्नी पर पैसे खर्च करा करें। उसके बाद उन्होंने बताया कि वह अपनी पत्नी को यूरोप ट्रिप पर लेकर गए थे। रचना रस्तोगी ने तुरंत कहा कि ये स्पॉन्सर्ड ट्रिप थी। उन्होंने पैसे खर्च नहीं किए। बता दें हाल ही में केबीसी में अमिताभ बच्चन का 81वां जन्मदिन मनाया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो बिग बी जल्द ही फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में नजर आएंगे।
Sultan Of Delhi Review: हॉट वेब सीरीज के कंपटीशन में हॉटस्टार, सुपर्ण व मिलन ने लगाया डिज्नी के नाम को बट्टा