Amitabh Bachchan: 1982 से चली आ रही प्रथा को बिग बी का सलाम, जलसा के बाहर का वीडियो साझा कर बयां किए जज्बात
बीते रविवार को अमिताभ बच्चन मुंबई में अपने घर जलसा के सामने इकट्ठे हुए फैंस के लिए अपने घर से बाहर निकल आए और उनसे मुलाकात की।
विस्तार
भावुक हो गए फैंस
दिग्गज अभिनेता ने अपने मुंबई आवास के बाहर फैंस के साथ अपनी हालिया मुलाकात के पलों को कैमरे में कैद करते हुए इंस्टाग्राम पर रील के माध्यम से एक वीडियो साझा किया। वीडियो में अमिताभ जलसा के बाहर इंतजार कर रहे फैंस का अभिवादन करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने प्रशंसकों से हाथ मिलाया और मुस्कुराते हुए उनका अभिवादन किया। वीडियो में अभिनेता से मिलने के बाद कुछ फैंस भावुक होते भी नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, ' मेरा प्यार और स्नेह हमेशा आपके लिए रहेगा! 1982 से हर रविवार!!!'
विज्ञापन विज्ञापन
पिछले हफ्ते जूते पहनकर की थी मुलाकात
इस साल की शुरुआत में अभिनेता ने जलसा के बाहर एक ऐसी ही बैठक के साथ अपनी और अपने फैंस की एक तस्वीर साझा की थी। तब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम कैप्शन में लिखा था, 'संडे बाय द गेट्स... 1982 से, हर रविवार बिना किसी असफलता के... प्यार स्नेह और मेरी भावना... मेरा आभार।' बता दें कि पिछले रविवार को अभिनेता अपने फैंस से जलसा के बाहर जूते पहनकर मिले थे। उन्होंने ऐसा क्यों किया इस बात का भी जिक्र किया था।