फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amitabh Bachchan rents his duplex flat to Kriti Sanon know how much rent will have to be paid

Kriti Sanon House: कृति सेनन बनीं अमिताभ बच्चन की किराएदार, हर महीने देंगी इतने लाख किराया

Fri, 10 Dec 2021 04:50 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 10 Dec 2021 04:50 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan rents his duplex flat to Kriti Sanon know how much rent will have to be paid
kriti senon, Amitabh Bachchan - फोटो : instagram/amitabh-kriti

अमिताभ बच्चन की गिनती बॉलीवुड के सबसे ज्यादा अमीर सितारों में की जाती है। अभी हाल ही में उन्होंने अपनी एक प्रॉपर्टी बैंक को किराए पर दी थी, जिसको लेकर वे सुर्खियों में थे। इस प्रॉपर्टी के अमिताभ को लाखों के हिसाब से किराया मिलने की खबर थी, तो अब खबर है जानी-मानी एक्ट्रेस कृति सेनन बिग-बी की किराएदार बन गई हैं। कृति ने अमिताभ का अंधेरी इलाके वाला ड्युप्लेक्स फ्लैट किराए पर लिया है। बताया जा रहा है कि इस फ्लैट में रहने के लिए कृति सेनन ने दो साल के लिए एग्रीमेंट साइन किया है। खबर है कि इस फ्लैट के लिए कृति भारी-भरकम सिक्योरिटी मनी चुकाई है, और इसी के साथ कृति हर महीने लाखों के हिसाब से किराया अदा करेंगी।

विज्ञापन

Amitabh Bachchan rents his duplex flat to Kriti Sanon know how much rent will have to be paid
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ ने करोड़ो में खरीदा था ये फ्ललैट-
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने साल 2020 में एक अंडर कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी खरीदी थी, इसके बाद साल 2021 में इस प्रॉपर्टी को रजिस्टर करवाया गया था। खबरों के मुताबिक इस ड्युप्लेक्स लग्ज़री फ्ललैट को अमिताभ बच्चन ने 31 करोड़ रुपये में खरीदा था। मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित अमिताभ बच्चन का ये ड्युप्लेक्स अपार्टमेंट 27वें और 28वें फ्लोर पर है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

Amitabh Bachchan rents his duplex flat to Kriti Sanon know how much rent will have to be paid
कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया
कृति सेनन देंगी इतने लाख किराया-
सूत्रों के मुताबिक अमिताभ बच्चन के इस डुप्लेक्स फ्ललैट के लिए कृति सेनन 10 लाख रुपये महीना किराया देंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक कृति सेनन ने सिर्फ सिक्योरिटी के लिए 60 लाख रुपये अदा किए हैं। इस प्रॉपर्टी का एग्रीमेंट हो चुका है। कृति ने दो सालों के लिए इसे रेंट पर लिया है। आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन ने सितंबर माह में अपनी जूहू वाली प्रॉपर्टी स्टेट बैंक इंडिया को किराए पर दी थी। बिग-बी ने ये प्रॉपर्टी बैंक को पंद्रह सालों के लिए किराए पर दी है और इसके लिए बैंक की तरफ से उन्हें 12 महीने का एडवांस किराया भी दिया गया है, जो करोड़ो में है। 

 

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed