फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amitabh Bachchan Cryptic Post After Child Misbehavior On KBC 17

अमिताभ ने बच्चे की बदतमीजी पर दिया जवाब! ट्वीट कर कही ये बात, यूजर्स बोले- दाे थप्पड़ लगाने चाहिए थे

Mon, 13 Oct 2025 11:54 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 13 Oct 2025 11:54 AM IST
सार

Amitabh Bachchan KBC Junior Episode: ‘केबीसी 17’ यानी क्विज शो के जूनियर वर्जन में अमिताभ बच्चन का सामना एक बच्चे से हुआ, जाे हॉट सीट पर बैठकर काफी बदतमीजी से बात कर रहा था। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस बच्चे को जमकर ट्रोल किया। इसी बीच अमिताभ बच्चन ने भी एक क्रिप्टिक पोस्ट की है। इस पोस्ट पर भी फैंस, यूजर्स रिएक्शन दे रहे हैं। 

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Cryptic Post After Child Misbehavior On KBC 17
अमिताभ बच्चन और 'केबीसी' जूनियर में शामिल प्रतियोगी - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

अमिताभ बच्चन कई साल से ‘केबीसी’ के अलावा जूनियर केबीसी भी होस्ट करते हैं। हाल ही में जूनियर ‘केबीसी’ शाे के एक एपिसोड में एक बच्चा नजर आया, जो काफी बदतमीजी से अमिताभ के साथ बात रह रहा था। यह बच्चा गुजरात के गांधीनगर का रहने वाला है। इसका नाम इशित भट्ट है।10 साल का इशित भट्ट पांचवी कक्षा का छात्र हैं। इशित का 'केबीसी' वाला वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसी बीच अमिताभ की एक क्रिप्टिक पोस्ट ने फैंस का ध्यान खींचा। क्या यह उस बच्चे को अमिताभ बच्चन का जवाब है? इस ट्वीट पर यूजर्स भी रिएक्शन दे रहे हैं। 

विज्ञापन

अमिताभ बच्चन ने लिखा- कुछ कहने को है नहीं 
अमिताभ बच्चन ने कल रात 12 बजे बाद एक ट्वीट किया। जिसमें वह लिखते हैं, ‘कुछ कहने को है नहीं, बस स्तब्ध।’ बिग बी की लिखी यही एक लाइन चर्चा का विषय बन चुकी है। यूजर्स अमिताभ के इस ट्वीट को उस बच्चे की बदतमीजी से जोड़कर देख रहे हैं। इस अमिताभ बच्चन का जवाब मान रहे हैं। 

विज्ञापन


यूजर्स ने बिग बी के ट्वीट पर किए कमेंट 
अमिताभ बच्चन के ट्वीट पर यूजर्स, फैंस ने भी रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर ने ‘केबीसी’ जूनियर का वायरल वीडियो लगाते हुए कमेंट लिखा, ‘सर, दो थप्पड़ मारने थे।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘सर, मैं तो शंहशाह वाले हाथ से थप्पड़ मारता।’ एक और यूजर कमेंट सेक्शन में उस बच्चे के लिए लिखा, ‘इतना कॉन्फिडेंस तो रावण को भी नहीं था।’ इसी तरह के कई रिएक्शन यूजर्स ने अमिताभ बच्चन के ट्वीट को लेकर किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed