Amit Sadh: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद इंडस्ट्री छोड़ना चाहते थे अमित, बोले- सुसाइड करने का होता था मन
अमित साध ने बताया कि उन्होंने डेढ़ साल तक सुशांत सिंह राजपूत के साथ 'काई पो चे' क शूटिंग की थी और दोनों काफी अच्छे दोस्त बन गए थे। ऐसे में जब 2020 में सुशांत अपने घर में मृत मिले तो वह टूट गए थे।
विस्तार
अमिता साध ने 'काई पो चे' से सुशांत सिंह राजपूत के साथ ही बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म में दोनों के अभिनय को काफी पसंद किया गया था। हालांकि डेब्यू के सात साल बाद सुशांत सिंह राजपूत ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। वहीं, अब अमित साध ने सुशांत की मौत को लेकर बात की और बताया कि उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ने का मन बना लिया था। अभिनेता सुशांत के निधन की खबर सामने आने के बाद पूरी तरह से टूट गए थे।
हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में अमित साध ने बताया कि उन्होंने डेढ़ साल तक सुशांत के साथ 'काई पो चे' की शूटिंग की थी। ऐसे में दोनों काफी अच्छे दोस्त बन गए थे। ऐसे में जब 2020 में सुशांत अपने घर में मृत मिले तो वह हिल गए थे। अमित साध ने कहा, 'मुझे सुशांत की साइकी पता थी। जब कोई आत्महत्या करता है तो इसका मतलब है कि उसके जीवन में बहुत अंधकार है। जब ऐसा होता है तो इसमें व्यक्ति का दोष नहीं होता, बल्कि समाज का दोष होता है।'
Debina Bonnerjee: दूसरी बार मां बनने के बाद डिप्रेशन से जूझ रही हैं देबीना बनर्जी, बोलीं- हर मिनट आता है रोना
इसके आगे उन्होंने कहा, 'जो लोग उस व्यक्ति के आसपास थे वे दोषी हैं, क्योंकि वह व्यक्ति उस समय उम्मीद खो चुका होता है। उस समय वह किसी चीज की परवाह नहीं करता।' इसके बाद अभिनेता ने कहा कि कई बार उन्हें भी सुसाइडल थॉट आए थे, लेकिन अब वह ठीक है। इंडस्ट्री छोड़ने के सवाल पर अभिनेता ने कहा, 'चिढ़ गया था मैं, बढ़ी टफ है ये इंडस्ट्री।'
Cirkus: जैकलीन ने सच में जड़ दिया था रणवीर सिंह और वरुण शर्मा को थप्पड़, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत जून 2020 में अपने घर में मृत पाए गए थे। इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है। अभिनेता की मौत के बाद खूब हंगामा हुआ था। वहीं, अभी तक इस मामले में कोई क्लोजर रिपोर्ट दायर नहीं की गई है। अमित साध के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह सरकार 3, यारा, गोल्ड, सुलत्न, सुपर 30 सहित कई फिल्मों में नजर आए हैं।
Avatar 2 Box Office Collection: 200 करोड़ के बेहद करीब पहुंची अवतार 2, एक हफ्ते में फिल्म ने कमाए इतने करोड़