फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amir khan's movie Lal singh chadda not to be released this year

आमिर के फैंस के लिए बुरी खबर, "लाल सिंह चड्ढा" इस साल नहीं होगी रिलीज़

Sat, 04 May 2019 08:00 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 04 May 2019 08:00 PM IST
विज्ञापन
Amir khan's movie Lal singh chadda not to be released this year
aamir khan

फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के फ्लॉप होने के बाद से ही हिन्दी सिनेमा के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान के साथ कई फिल्मों के नाम जोड़े गए, लेकिन बीते कुछ दिनों से सभी को पता चल गया कि आमिर अब कौन सी फिल्म करने वाले हैं।

विज्ञापन

अपने जन्मदिन पर किए गए खुलासे में आमिर खान ने अम्रीकी फिल्म "फॉरेस्ट गम्प" का रीमेक बनाने की बात कही, तबसे ही कयास लगाए जा रहे हैं कि इस फिल्म की रिलीज़ डेट कब होगी। पर अब इस बात का खुलासा भी हो गया है। आमिर खान स्टारर फिल्म "फॉरेस्ट गम्प" का रीमेक "लाल सिंह चड्ढा" इस साल नहीं बल्कि अगले साल की सर्दियों में रिलीज़ होगी। 
विज्ञापन


फिल्म की रिलीज़ डेट की घोषणा करते हुए फिल्म के प्रोड्यूसर्स वायाकॉम 18 मूवीज़ ने बताया है कि अगले साल यानी 2020 की क्रिसमस पर रिलीज़ होगी। इसका मतलब यह है कि आमिर के फैंस को इस साल उन्हें परदे पर देखने का मौका तो नहीं मिलेगा। साथ ही साथ फिल्म के निर्देशक और निर्माताओं को अभी फिल्म पर काम करने का अगले साल तक का समय मिल गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आमिर खान प्रोडक्शन्स की फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार डायरेक्ट कर चुके अद्वेत चौहान अब फिल्म लाल सिंह चड्ढा को भी डायरेक्ट करेंगे। फिल्म लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान मशहूर अमेरिकी कलाकार टॉम हैंक्स का सबसे प्रचलित किरदार फॉरेस्ट गम्प निभाते हुए नज़र आएंगे।

हालांकि फिल्म की कास्टिंग अभी शुरू नहीं की गई है, लेकिन फिल्म में आमिर खान के अपोजिट किसी अदाकारा को भी फिल्म की कहानी के हिसाब से कास्ट किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed