फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   amid India vs Bharat row actor Jackie Shroff says do not forget you are an Indian read here

Jackie Shroff: इंडिया vs भारत विवाद पर जैकी श्रॉफ की प्रतिक्रिया आई सामने, दादा बोले- मत भूलो हम भारतीय हैं

Wed, 06 Sep 2023 09:41 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Wed, 06 Sep 2023 09:41 AM IST
सार

 देश के नाम की चर्चा राजनीतिक गलियारों से होती हुई बॉलीवुड तक पहुंच गई है। अमिताभ बच्चन के बाद अभिनेता जैकी श्रॉफ ने 'इंडिया' की जगह 'भारत' इस्तेमाल करने को लेकर चल रहे विवाद पर प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन
amid India vs Bharat row actor Jackie Shroff says do not forget you are an Indian read here
जैकी श्रॉफ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

इन दिनों देश के नाम को लेकर सियासत गरमाई हुई है। 'भारत और इंडिया' मुद्दा यह है कि देश का नाम एक ही होना चाहिए और वह नाम हो-भारत। जी हां, बीते कई दिनों से 'संविधान' से देश के 'इंडिया' नाम को हटाए जाने की मांग उठ रही है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से तो यहां तक दावा किया जा रहा है कि सरकार ने भी संविधान से 'इंडिया' के सफाए की तैयारी कर ली है। हालांकि, इन दावों में कितनी सच्चाई है यह तो आने वाले कुछ दिनों में स्पष्ट होगा, लेकिन फिलहाल देश के नाम की चर्चा राजनीतिक गलियारों से होती हुई बॉलीवुड तक पहुंच गई है। अमिताभ बच्चन के बाद अभिनेता जैकी श्रॉफ ने 'इंडिया' की जगह 'भारत' इस्तेमाल करने को लेकर चल रहे विवाद पर प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन


'मत भूलिए हम भारतीय हैं'
मीडिया से बातचीत के दौरान एक्टर ने कहा, ''पहले हमारे देश को भारत कहा जाता था ना? मेरा नाम जैकी है, कुछ मुझे जॉकी कहते हैं और कुछ मुझे जाकी कहते हैं। लोग मेरा नाम इसलिए बदल देते हैं, मैं नहीं बदलूंगा। सिर्फ नाम बदलेगा, हम नहीं बदलेंगे। आप लोग देश का नाम बदलते रहते हैं, लेकिन यह मत भूलिए कि आप भारतीय हैं।''
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बिग बी ने लिखा 'भारत माता की जय'
बता दें कि जैकी श्रॉफ और दीया मिर्जा ने नई दिल्ली में 'प्लैनेट इंडिया' अभियान कार्यक्रम में भाग लिया। इससे पहले महानायक अमिताभ बच्चन के अपने ट्वीट ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा था। एक्स यानी ट्विटर पर बिग बी ने हिंदी में लिखा, "भारत माता की जय।" गौरतलब है कि उनका ट्वीट भारत-इंडिया विवाद के दौरान आया था, ऐसा लगता है कि बिग बी ने भारत के नाम परिवर्तन के पक्ष में अपना समर्थन दिया है। 

बुलाया गया विशेष सत्र
बता दें कि केंद्र सरकार ने 18 से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाया है। इस दौरान सरकार कई खास बिल संसद में पेश कर सकती है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि भारत के संविधान से 'इंडिया' शब्द को हटाना भी सरकार के एजेंडे में शामिल हो सकता है। इस बीच जी-20 समिट के दौरान राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले रात्रि भोज के निमंत्रण पत्र को लेकर भी विवाद छिड़ा है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि 'राष्ट्रपति भवन में नौ सितंबर को होने वाले G20 के डिनर के निमंत्रण पत्र में 'प्रेसिडेंट ऑफ भारत' लिखा है, जबकि इस पर प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया लिखा होना चाहिए'।


यह भी पढ़ें-  Kareena Kapoor: 'जाने जान' के लिए सैफ अली खान ने करीना को दी थी सख्त हिदायत, कही थी यह बात
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed