{"_id":"63f193d4c6c8356838014494","slug":"american-actress-paris-hilton-reveals-traumatizing-experiences-of-her-life-before-meeting-husband-carter-reum-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Paris Hilton: यौन शोषण के चलते खुद को असेक्शुअल समझने लगी थीं पेरिस हिल्टन, बोलीं- पति कार्टर ने बदली जिंदगी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Paris Hilton: यौन शोषण के चलते खुद को असेक्शुअल समझने लगी थीं पेरिस हिल्टन, बोलीं- पति कार्टर ने बदली जिंदगी
Sun, 19 Feb 2023 08:48 AM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sun, 19 Feb 2023 08:48 AM IST
सार
एक मीडिया इंटरव्यू में पेरिस हिल्टन ने अपनी सेक्सुअलिटी पर बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब वह 20 वर्ष की थीं तो खुद को अलैंगिक समझती थीं।
विज्ञापन
पेरिस हिल्टन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकन मॉडल और अभिनेत्री पेरिस हिल्टन की दुनिया दीवानी है। वह सफल अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक सफल बिजनेसवुमन भी हैं। मगर, इस मुकाम तक पहुंचने में हिल्टन कई बुरे अनुभवों से गुजरी हैं। हाल ही में पेरिस ने अपनी जिंदगी को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। एक्ट्रेस का कहना है कि अपने पति कार्टर रेउम से मुलाकात से पहले उन्होंने खुद अपनी सेक्सुअलिटी पर सवाल उठाया था। इसकी वजह एक्ट्रेस ने अपने साथ होने वाले यौन शोषण को बताया।
विज्ञापन
एक मीडिया इंटरव्यू में हिल्टन ने अपनी सेक्सुअलिटी पर बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब वह 20 वर्ष की थीं तो खुद को अलैंगिक समझती थीं। वह जिस तरह के दर्दनाक यौन अनुभवों से गुजरीं, उसकी वजह से उनके मन में ऐसे विचार आए। पेरिस हिल्टन ने कहा, 'मुझे एक सेक्स सिंबल के रूप में जाना जाता था, लेकिन सेक्सुअलिटी मुझे डराती थी।' पेरिस हिल्टन ने कहा कि उनके इस डर की वजह से उनके तमाम रिलेशनशिप सफल नहीं हो सके। वहीं, उनके पिछले रिलेशन के दौरान मिले सेक्सुअल एक्सपीरियंस ने उनके इस डर में और ज्यादा इजाफा किया।
विज्ञापन
Anil Kapoor: अनिल कपूर ने बातों-बातों में उठा दिया राज से पर्दा, इस हॉलीवुड प्रोजेक्ट में नजर आएंगे अभिनेता
विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले पेरिस हिल्टन ने वर्ष 2020 में आई अपनी डॉक्यूमेंट्री 'दिस इज पेरिस' में भी अपने साथ बचपन में हुए दुर्व्यवहार पर खुलकर बात की थी। हिल्टन ने यह दावा किया था कि उनके साथ यह बुरा अनुभव उन बोर्डिंग स्कूलों में हुआ था, जहां किशोरों को सुधारने का दावा किया जाता है। पेरिस हिल्टन ने अपनी आगामी किताब 'पेरिस: द मेमॉयर' में भी अपने साथ हुए यौन शोषण का जिक्र किया है।
Gulshan Grover: 'मैं रिजेक्टेड हीरो नहीं, अपनी मर्जी से विलेन बना', नेगेटिव रोल निभाने पर बोले गुलशन ग्रोवर
पेरिस जब मिडिल स्कूल में थीं तो एक शिक्षक ने उनका शोषण किया था, यह बात उन्होंने किताब में भी पिरोई है। इतना ही नहीं, वर्ष 2004 में उनकी मर्जी के खिलाफ उनका एक सेक्स टेप रिलीज किया। इस बुरे अनुभव से भी वह गुजरीं। हिल्टन का कहना है कि जब से उनके पति कार्टर उनकी जिंदगी में आए हैं, उनकी जिदंगी बदल गई है। पेरिस का कहना है 'कार्टर के मिलने के बाद पता चला कि मैं ऐसी नहीं हूं। अब मैं अपने पति के साथ अपनी जिंदगी एंजॉय कर रही हूं।' बता दें कि पेरिस और कार्टर की शादी नवंबर 2021 में हुई। इस वर्ष जनवरी में दोनों सरोगेसी से माता-पिता बने हैं।
Box Office Report: वीकेंड पर भी नहीं चला शहजादा का जादू? एंट मैन ने लूटी महफिल तो ऐसा रहा पठान का हाल