{"_id":"5d7a78208ebc3e016e0278c7","slug":"amazon-prime-web-series-the-boys-beat-netflix-the-umbrella-academy-become-popular","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमेजन की ‘द बॉयज’ ने छीनी नेटफ्लिक्स की बादशाहत, मार्वेल और डिजनी के लिए भी खतरे की घंटी","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
अमेजन की ‘द बॉयज’ ने छीनी नेटफ्लिक्स की बादशाहत, मार्वेल और डिजनी के लिए भी खतरे की घंटी
Fri, 13 Sep 2019 11:54 AM IST
anand anand
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Fri, 13 Sep 2019 11:54 AM IST
विज्ञापन
the boys
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज ‘द बॉयज’ ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर शोहरत के नए रिकॉर्ड बना दिए हैं। प्राइम वीडियो की ये तक की सबसे लोकप्रिय वेब सीरीज बन गई है। द बॉयज ने व्यूज के मामले में नेटफ्लिक्स की इस साल की सबसे सफल सीरीज द अंब्रेला एकेडमी को भी पीछे छोड़ दिया है।
दुनिया भर में वेब सीरीज का क्रेज लगातार बढ़ रहा है। ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सेवाएं कॉमिक बुक पर आधारित टीवी सीरीज को प्राथमिकता देती रही हैं। सिल्वर स्क्रीन पर अमेरिकी बाजार में दबदबा रखने वाली मार्वेल कॉमिक्स और डीसी कॉमिक्स की कहानियों पर बनी फिल्मों और वेब सीरीज ने हाल के बरसों में सफलता की नई ऊंचाइयां देखी हैं, लेकिन अब शायद वक्त बदल गया है और इनका प्रभाव धीरे-धीरे कम होता दिखाई दे रहा है।

The Umbrella Academy
- फोटो : social media
इसी साल फरवरी में रिलीज जेरार्ड वे और गैब्रिएल बे की लोकप्रिय कॉमिक्स पर आधारित द अंब्रेला एकेडमी नेटफ्लिक्स की सबसे सफल डिजिटल सीरीज रही। इस सीरीज में कई ऐसे अचंभित कर देने वाले सीन थे, जिन्हें क्रिटिक्स और दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। लेकिन अमेजन की द बॉयज के रिलीज होते ही इसने अंब्रेला एकेडमी का असर फीका कर दिया।
ओटीटी मार्केट पर नजर रखने वाली एजेंसी पैरट एनालिसिस के मुताबिक रिलीज के पहले चार हफ्ते में ही द बॉयज ने डिजिटल दर्शकों के बीच दबदबा बना लिया। अमेजन की द बॉयज सीरीज नेटफ्लिक्स की द अंब्रेला एकेडमी सीरीज से 32 फीसदी ज्यादा लोकप्रिय रही।
वेब सीरीज के लिए पूरी दुनिया में पहचान बनाने वाली नेटफ्लिक्स को नए चैंपियन अमेजन ने उसी के गेम में चैलेंज कर दिया है। हालांकि नेटफ्लिक्स पर 13-14 हफ्ते के बाद भी द अंब्रेला एकेडमी को लोग अब भी पसंद कर रहे हैं, ऐसे में अमेजन की सुपर सीरीज द बॉयज लंबी दौड़ में भी इस सीरीज को टक्कर देती रहेगी या नहीं, इस पर पूरी दुनिया की निगाहें टिक गई हैं।
पढ़ें: मलाइका ने बढ़ाया तापमान तो पानी में आग लगाती दिखीं अनुष्का, आज कुछ ऐसा रहा सेलेब्स का Instagram