फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amar Ujala Samvad 2023 sam bahadur star vicky kaushal says Dont follow trend on social media create own legacy

Samvad 2023: 'जो शोहरत तेजी से आती है, वह चली भी जाती है', सोशल मीडिया के ट्रेंड पर संवाद में बोले विक्की कौशल

Thu, 30 Nov 2023 04:14 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 30 Nov 2023 04:14 PM IST
सार

अमर उजाला संवाद 2023 कार्यक्रम में विक्की कौशल ने सोशल मीडिया से मिली शोहरत के बारे में बात करते हुए कहा कि जो पहचान सोशल मीडिया से मिलती है, वह कामयाबी नहीं है। 

विज्ञापन
Amar Ujala Samvad 2023 sam bahadur star vicky kaushal says Dont follow trend on social media create own legacy
'अमर उजाला संवाद 2023' कार्यक्रम में विक्की कौशल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

'अमर उजाला संवाद 2023' कार्यक्रम आज जम्मू-कश्मीर में चल रहा है, जहां खेल, उद्योग, शिक्षा और मनोरंजन जगत की तमाम हस्तियां पहुंची हैं। विक्की कौशल ने भी इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। अभिनेता इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'सैम बहादुर' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। यह फिल्म फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित है। अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में अभिनेता ने इस फिल्म के अलावा कई अन्य मुद्दे पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने सोशल मीडिया के नुकसान और फायदों के बारे में भी खुलकर बात की।

विज्ञापन


जो भी करो मेहनत से करो
अमर उजाला संवाद में विक्की कौशल से पूछा गया कि आपका सफर दिलचस्प और मेहनतभरा रहा है। क्या कभी हताश हुए? युवाओं को क्या संदेश देंगे? इस पर अभिनेता ने कहा कि जितना ऑडिशन दे सकें, जितना रोज प्रैक्टिस कर सकें, वह आपकी मदद करेगा। मुझे मेरी मां ने अच्छी बात कही थी। कई बार ऑडिशन में टॉप-2 या टॉप-3 तक पहुंचकर भी कामयाबी नहीं मिलती थी। मैंने मां से कहा कि पता नहीं कैसे होगा, तब उन्होंने कहा कि कैसे होगा, यह चिंता करना तुम्हारा काम नहीं है। यह होकर रहेगा, इस पर भरोसा करना तुम्हारा काम है, जो आपके हाथ में है, उसमें जान फूंक दो और जो आपके हाथ में नहीं है, उसकी चिंता करना छोड़ दो। आज मुझे क्या करना है, मैं इसमें अपना सौ फीसदी देता हूं। कल क्या होना है, वह मैं कल ही देखता हूं।
विज्ञापन

Samvad 2023: विक्की कौशल के घरवाले निकालते हैं उनकी फिल्मों में खामियां, बोले- मेरा परिवार ही मेरा निंदक है
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर क्या बोले विक्की
विक्की कौशल से पूछा गया कि आजकल लोगों को एक रील बनाकर शोहरत मिल जाती है। तेजी से यह शोहरत चली जाती है। कामयाबी को बरकरार रखना कितना मुश्किल है?  इस पर विक्की ने कहा कि सोशल मीडिया के जमाने में खतरनाक चीज है- ट्रेंडिंग है। चर्चा और कामयाबी दो अलग चीजें हैं। आजकल माना जाता है कि आप चर्चित हैं तो कामयाब हैं। चर्चा में तो हर रोज लोग बदल जाते हैं। ट्रेंडिंग पर मत जाइए, अपनी लीगेसी बनाइए। लीगेसी में वक्त लगेगा, लेकिन वह हमेशा रहेगी। वायरल होने के तो बहुत तरीके हैं, आपकी विरासत एक ही तरह से बनेगी।
Samvad 2023: 'जब आप किसी से प्यार करते हैं तो प्लस-माइनस सबके साथ प्यार होता है, संवाद में बोले विक्की कौशल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed