{"_id":"62e405d0ab771a7fe127f760","slug":"allu-arjun-new-look-in-beard-and-gray-shade-hair-with-smoking-a-cigar-actor-says-it-is-injurious-to-health","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Allu Arjun: सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन का नया लुक वायरल, इस एक्टर जैसा बता यूजर्स बोले- फायर है...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Allu Arjun: सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन का नया लुक वायरल, इस एक्टर जैसा बता यूजर्स बोले- फायर है...
Fri, 29 Jul 2022 09:43 PM IST
शशि सिंह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Fri, 29 Jul 2022 09:43 PM IST
सार
अल्लू अर्जुन इस समय अपनी आगामी फिल्म 'पुष्पा पार्ट 2' को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने अपनी एक लेटेस्ट तस्वीर साझा की है, जिसे देखने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि अभिनेता का ये नया लुक 'पुष्पाः द रूल' का है।
विज्ञापन
allu arjun
- फोटो : insta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म पुष्पा के बाद अल्लू अर्जुन की लोकप्रियता में चार चांद लग गए हैं। उनकी हर एक तस्वीर आते ही छा जाती है। अभिनेता इस समय पुष्पा 2 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं, अब इसी बीच उन्होंने अपनी एक और तस्वीर साझा की है। जो तेजी से वायरल हो रही है। अल्लू के इस नए लुक को देखने के बाद फैंस एक के बाद एक कमेंट करते नजर आ रहे हैं और इसी के साथ उनके इस लुक की तुलना अभिनेता विक्रम के लुक से कर रहे हैं। साथ ही ये कयास भी लगाए जा रहे हैं कि ये 'पुष्पा 2' का लुक है।
विज्ञापन
ग्रे शेड हेयर और घनी दाढ़ी में नजर आए अल्लू अर्जुन
अभिनेता अल्लू अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम से जो लेटेस्ट लुक की तस्वीर शेयर की है, उसमें उन्हें घनी दाढ़ी हल्के ग्रे शेड बालों में... मुंह में सिगार लगाए देखा जा सकता है। हालांकि इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में चेतावनी भी लिखी है। अभिनेता ने ये नई पोस्ट साझा करते हुए लिखा- "सावधानी ️: सिगार पीना सेहत के लिए बेहद हानिकारक है।" फिलहाल अल्लू के ये तस्वीर शेयर करते ही फैंस के कमेंट की बाढ़ आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
फैंस बोले फायर है 'पुष्पा 2'
सामने आई जानकारी के मुताबिक, अल्लू अर्जुन का ये नया लुक एक विज्ञापन के शूट का है, लेकिन फैंस इसे 'पुष्पाः द रूल' का लुक बता रहे हैं साथ ही कई यूजर्स का कहना है कि वह एकदम अभिनेता विक्रम जैसे लग रहे हैं। एक प्रशंसक ने अल्लू की इस लेटेस्ट तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- "फायर है पुष्पा 2 का नया लुक बहुत अच्छा है"। इसी तरह दूसरे यूजर ने लिखा- बिलकुल विक्रम सर (अभिनेता विक्रम) की तरह। अन्य कई फैंस भी पुष्पा पार्ट 2, स्टाइलिश आइकॉनिक, जैसे कमेंट करते नजर आ रहे हैं।