फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   allu arjun and rashmika mandanna film Pushpa the rise Box Office Collection day two

Pushpa Box Office Collection day 2: दूसरे दिन भी ‘पुष्पा’ ने की बंपर कमाई, इतना हुआ टोटल कलेक्शन

Sun, 19 Dec 2021 03:10 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 19 Dec 2021 03:10 PM IST
सार

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'पुष्पा: द राइज' ने दूसरे दिन भी जबरदस्त कमाई की है। हिंदी भाषा में भी रिलीज हुई इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 7 करोड़ तक पहुंच गया है।

विज्ञापन
allu arjun and rashmika mandanna film Pushpa the rise Box Office Collection day two
पुष्पा द राइज - फोटो : insta/pushpa_film_

विस्तार

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की मोस्ट अवेडिट फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ 17 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इस फिल्म का दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेस देखने को मिल रहा है। जहां अब तक साउथ इंडस्ट्री की फिल्में हिंदी भाषी दर्शकों को सिर्फ टीवी पर देखने को मिल रही थीं लेकिन ‘पुष्पा’ के सिनेमाघरों में रिलीज होने पर फैंस काफी ज्यादा खुश हैं। फैंस को फिल्म की कहानी से लेकर रश्मिका और अल्लू अर्जन की एक्टिंग तक, सब कुछ काफी पसंद आ रहा है और इसी वजह से इस फिल्म का कलेक्शन भी काफी शानदार चल रहा है।

विज्ञापन

allu arjun and rashmika mandanna film Pushpa the rise Box Office Collection day two
पुष्पा द राइज - फोटो : सोशल मीडिया

दो दिन में किया इतना कलेक्शन
अल्लू अर्जुन की इस फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया और अब जैसे ही दूसरे दिन का कलेक्शन सामने आया, तो हर कोई हैरान है। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की इस फिल्म को दर्शकों ने खुले दिल से अपनाया है। इस फिल्म ने पहले दिन 3 करोड़ की ओपनिंग लेकर हिंदी सिनेमा के लिए एक नया टारगेट सेट किया है। वहीं, दूसरे दिन इस फिल्म ने इससे भी ज्यादा की कमाई की है। इस फिल्म ने दूसरे दिन 4 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसके बाद अब ‘पुष्पा’ का टोटल कलेक्शन 7 करोड़ तक पहुंच गया है। दूसरी तरफ वर्ल्ड वाइड भी फिल्म शानदार कलेक्शन कर रही है, जो फिल्म के मेकर्स के लिए काफी खुशी की बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

allu arjun and rashmika mandanna film Pushpa the rise Box Office Collection day two
पुष्पा द राइज - फोटो : सोशल मीडिया

ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म
‘पुष्पा’ सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है और इसी चीज को देखते हुए ये फिल्म ओटीटी पर आने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘पुष्पाः द राइज’ के राइट्स ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम को बेच दिए गए हैं। इससे साफ है कि ये फिल्म जल्द ही अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी। हालांकि अभी ओटीटी पर आधिकारिक तौर पर रिलीज की तारीख की घोषणा नहीं की गई है लेकिन माना जा रहा है कि जनवरी 2022 में दर्शक देख सकते हैं।

विज्ञापन

allu arjun and rashmika mandanna film Pushpa the rise Box Office Collection day two
पुष्पा दा राइज - फोटो : insta/pushpa_film_

चंदन तस्करों की कहानी पर आधारित है फिल्म
अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ दो पार्ट में रिलीज होगी। इस फिल्म की कहानी आंध्र प्रदेश की पहाड़ियों में लाल चंदन डकैती के ऊपर बुनी गई है। सुकुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में चंदन तस्करों के जीवन की वास्तविक घटनाओं को दर्शाया गया है। फिल्म में एक्शन के साथ-साथ रोमांस भी परोसा गया है। अल्लू अर्जून स्थानिय निवासी ‘पुष्पा’ के किरदार में हैं तो वहीं रश्मिका 'श्रीवल्ली' नाम की लड़की की भूमिका निभाई है जिससे अल्लू अर्जुन यानी पुष्पा राज बहुत प्यार करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed