फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   alia bhatt troll on social media for her transparent top

सोशल मीडिया: अपने आउटफिट को लेकर ट्रोल हुईं आलिया भट्ट, लोगों ने सुनाई खरी-खोटी

Sun, 11 Jul 2021 09:10 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sun, 11 Jul 2021 09:10 PM IST
सार

  • सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं आलिया भट्ट 
  • लोगों ने आउटफिट को लेकर सुनाई खरी-खोटी 
  • संजय लीला भंसाली की गंगूबाई काठियावाड़ी में आएंगी नजर 

विज्ञापन
alia bhatt troll on social media for her transparent top
आलिया भट्ट - फोटो : Instagram

विस्तार

आलिया भट्ट एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने बहुत ही कम समय में फिल्म जगत में अपनी एक खास जगह बनाई है। आलिया भट्ट ने अपनी फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर के साथ ही ये साबित कर दिया था कि वो यहां लंबे समय तक अपने कदम जमाकर रखेंगी। आलिया भट्ट अपनी फिल्मों के साथ-साथ रणबीर कपूर के साथ अपने निजी रिश्तों को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन हाल ही में आलिया भट्ट अपनी फिल्म या फिर रणबीर कपूर के साथ रिश्ते को लेकर नहीं बल्कि अपने आउटफिट को लेकर चर्चा में आईं हैं। 

विज्ञापन


आउटफिट को लेकर हुईं ट्रोल

आलिया भट्ट इस बार सोशल मीडिया पर अपने ऑउटफिट को लेकर खूब ट्रोल हो रहीं हैं। उनका ये लुक सोशल मीडिया पर मौजूद लोगों को बिलकुल भी रास नहीं आ रहा। दरअसल आलिया हाल ही में अपने घर से किसी काम से बाहर निकली थीं जहां उन्हें पपराजी ने अपने कैमरे में कैद किया। आलिया भट्ट ने इस तस्वीर में एक ग्रे टॉप पहना है और साथ ही काले रंग के शॉर्ट्स पहने हुए हैं। इस लॉन्ग टॉप में आलिया वैसे तो काफी खूबसूरत लग रही हैं, लेकिन उनका टॉप थोड़ा सा पारदर्शी है, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है और लोग उस पर तरह-तरह के कमेंट कर रहें हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

alia bhatt troll on social media for her transparent top
आलिया भट्ट - फोटो : Instagram

सोशल मीडिया पर लोगों ने दी प्रतिक्रियाएं

आलिया भट्ट के इस लुक को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ प्रशंसक उनके इस लुक को पसंद कर रहे हैं वही कुछ लोग आलिया के इस ऑउटफिट को बहुत ही पारदर्शी कहकर अभिनेत्री को ट्रोल कर रहें हैं। आलिया ने एक ढीला-ढाला ग्रे रंग का टॉप पहना है। जिसके साथ उन्होंने ब्लैक शॉर्ट्स पहने हुए हैं। उन्होंने इस लुक के साथ सफेद रंग के फुटवेयर चुने। उनका ये लुक देखने में बिलकुल कम्फर्टेबल है। लेकिन लोगों को उनका ये लुक बिलकुल नहीं भाया, जिसकी वजह से वो सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुईं।

इन फिल्मों में दिखेंगी आलिया भट्ट

आलिया भट्ट की आगामी फिल्मों की बात की जाए तो 2021 में आलिया के पास कई फिल्में हैं। आलिया संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में नजर आएंगी। इस फिल्म के अलावा वो बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में काम कर रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। इस फिल्म के अलावा आलिया  एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' में भी काम कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed