{"_id":"659acd9bf3539f91fa043664","slug":"alia-bhatt-and-animal-star-ranbir-kapoor-receives-invitation-to-ayodhya-ram-mandir-pran-pratistha-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ram Mandir:श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का हिस्सा बनेंगे आलिया भट्ट और रणबीर कपूर, मिला निमंत्रण","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ram Mandir:श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का हिस्सा बनेंगे आलिया भट्ट और रणबीर कपूर, मिला निमंत्रण
Sun, 07 Jan 2024 09:44 PM IST
यशी पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: यशी पाल
Updated Sun, 07 Jan 2024 09:44 PM IST
विज्ञापन
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर
- फोटो : social media
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। भव्य श्रीराम मंदिर का 22 जनवरी को उद्घाटन होने जा रहा है। इस मौके पर राजनीति जगत ही नहीं, बल्कि फिल्मी जगत की भी तमाम हस्तियों को बुलावा भेजा गया है। बीते दिन गायक सोनू निगम को भी निमंत्रण दिया गया। वहीं, अब इस लिस्ट में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का नाम भी शामिल हो गया है। दोनों ने निमंत्रण स्वीकार किया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
आलिया-रणबीर को मिला निमंत्रण
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को अयोध्या के राम मंदिर के उद्घाटन समारोह का निमंत्रण मिला है। दोनों सितारों को श्री राम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील अंबेकर, आरएसएस कोंकण के प्रांत प्रचार प्रमुख अजय मुडपे और निर्माता महावीर जैन से निमंत्रण मिला है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने इसकी एक तस्वीर भी साझा की है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Pankaj Tripathi: पंकज ने शुरुआती दिनों में राम गोपाल का खटखटाया था दरवाजा, बोले- गुंडा बन बनाना चाहता था पहचान
ये सितारे भी होंगे शामिल
श्री राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में रणबीर और आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित, टाइगर श्रॉफ, अनुपम खेर, अक्षय कुमार, आयुष्मान खुराना, सनी देओल और अजय देवगन और सोनू निगम साउथ सुपरस्टार यश और प्रभास समेत कई स्टार्स को न्योता भेजा गया है।
जोर-शोर से चल रहीं तैयारियां
राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। जनवरी में पूरे विश्व से लाखों श्रद्धालु अयोध्या और प्रदेश के अन्य महत्वपूर्ण धार्मिक, सांस्कृतिक शहरों की यात्रा करेंगे। ऐसे में, उन्हें अयोध्या के खोए वैभव की छवि दिखाने और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए यहां आने वाले अन्य प्रांतों के श्रद्धालुओं को अयोध्या में तीर्थ स्थलों के दर्शन के साथ ही यहां की समृद्ध विरासत के साक्षात्कार के प्रयास भी किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Indian Police Force: इंडियन पुलिस फोर्स से पहले ओटीटी पर धमाल मचा चुकी हैं ये कॉप ड्रामा सीरीज, देखें लिस्ट

Actors Ranbir Kapoor and Alia Bhatt received an invitation to attend the consecration ceremony of Ram Temple on January 22nd in Ayodhya. pic.twitter.com/UaQD2xYpd8
— ANI (@ANI) January 7, 2024