फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   alankriata reaction on rejecting lipstick under my burka

लिपस्टिक अंडर माई बुर्का: डायरेक्टर ने सेंसर बोर्ड पर निकाली भड़ास

Sat, 25 Feb 2017 01:05 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Sat, 25 Feb 2017 01:05 PM IST
विज्ञापन
alankriata reaction on rejecting lipstick under my burka
बॉलीवुड
'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का' के केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने सर्टिफिकेट देने से इंकार कर दिया है। इस पर फिल्म की डायरेक्टर अलंकृता श्रीवास्तव ने सेंसर बोर्ड पर जमकर अपनी भड़ास निकाली है। उन्होंने कहा, 'सेंसर बोर्ड का ये निर्णय जनता की बुद्धिमता का अपमान है।' इसे सर्टिफिकेट ना देने का एकमात्र कारण ये बताया गया कि इसकी कहानी महिलाओं पर आधारित है जिसमें सामान्य जीवन से कहीं ज्यादा आगे की सोच दिखाई गई है। इसमें कई ऐसे सीन हैं जो विवाद खड़ा कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें गालियां, ऑडियो पॉर्नोग्रफी और सोसाइटी के कुछ ऐसे हिस्सों को छुआ गया है जो अत्यंत संवेदनशील हैं। इसलिए इसे मंजूर नहीं किया गया।
विज्ञापन


अलंकृता ने अपना गुस्सा निकालते हुए कहा कि सेंसर बोर्ड आइटम नंबर को तो बहुत जल्दी स्वीकृति दे देता है क्योंकि वह लोगों का मनोरंजन करते हैं, क्या तब उन्हें उसमें महिला नहीं दिखती। क्या इस पुरुष प्रधान समाज को महिलाओं पर आधारित फिल्म दिखा कर उनका मनोबल नहीं बढ़ाना चाहिए। 
विज्ञापन

alankriata reaction on rejecting lipstick under my burka
बॉलीवुड
इस फिल्म को इंटरनेशन फिल्म फेस्टिवल में काफी सराहा गया है। इस पर अलंकृता ने कहा कि यह काफी अचंभे वाली बात है कि इस फिल्म को दुनियाभर में तारीफ मिली सिर्फ अपनी धरती को छोड़कर। यह सेंसर बोर्ड की छोटी सोच को दर्शाता है। उनका काम इसे सर्टिफिकेट देना है ना कि इसे रोकना।

अलंकृता का कहना है कि वह इसके लिए Film Certification Appellate Tribunal के पास जाएंगी और तब तक लड़ेगीं जब तक इसे पास नहीं किया जाता। उनके हिसाब से इस फिल्म को मंजूरी ना देना महिलाओं का अपमान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed