फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   akshay kumar upcoming toilet ek prem katha first song has mat pagli released

जब अक्षय ने हीरोइन से कहा- 'हंस मत पगली प्यार हो जाएगा'

Wed, 28 Jun 2017 11:56 AM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा Updated Wed, 28 Jun 2017 11:56 AM IST
विज्ञापन
akshay kumar upcoming toilet ek prem katha first song has mat pagli released
अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' का जमकर प्रमोशन करने में लगे हुए हैं। फिल्म का पहला गाना 'हंस मत पगली' रिलीज कर दिया गया है। गाने का म्यूजिक इतना प्यारा है कि आप इसे बार बार सुनना पसंद करेंगे। म्यूजिक साथ गाने के लिरिक्स भी काफी प्यारे है। सोशल मीडिया पर आते ही ये गाना छा गया।
विज्ञापन


हमेशा की तरह अक्षय कुमार की एक्टिंग आपको गाने को बार बोर देखने के लिए उत्सुक करती है। पहले आए फिल्म के पोस्टर्स, ट्रेलर और अब गाने को देखने के बाद फिल्म की कहानी का अंदाजा लगाया जा सकता है। वही इन्हे दर्शको की ओर से मिल रहे रिस्पॉन्स को देखने के बाद फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट का अंदाजा लगाया जा सकता है। श्रेया घोषाल और सोनू निगम की आवाज गाने के सुनने के बाद कानों में गूंजती है।
विज्ञापन


गाने को प्रमोट करने के लिए अक्षय कुमार ने पहले गाने का पोस्टर भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था। 'तेरे रास्ते पे मेरा दिन कट जाएगा, हंस मत पगी प्यार हो जाएगा' गाने की बेहद प्यारी लाइन है। स्वच्छ भारत अभियान पर आधारित ये फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होगी। इसे श्री नरायण सिंह ने डायरेक्ट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म में भूमि पेडनेकर अक्षय कुमार की पत्नी के रोल में नजर आएंगी। रिलीज से पहले ही इस फिल्म की काफी तारीफें हो रही हैं। अक्षय कुमार ने फिल्म के सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष पहलाज निहलानी को भी फिल्म का ट्रेलर इतना पसंद आया कि उन्होंने इसे टैक्स फ्री करने तक की डिमांड कर डाली।

यहां देखिए गाना-

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed