फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   akshay kumar speaks over doing social films do not put tag on me

'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' को प्रोपेगेंडा कहने वाले, जरा सुन लें अक्षय की दो टूक

Sat, 19 Aug 2017 12:08 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा Updated Sat, 19 Aug 2017 12:08 PM IST
विज्ञापन
akshay kumar speaks over doing social films do not put tag on me
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार की फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेंम कथा' को फैंस ने खूब पसंद किया इसके साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई भी की। इसके बावजूद फिल्म को कुछ विवादों का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


दरअसल, कुछ लोगों का मानना है कि ये फिल्म एक प्रोपेगेंडा है। हाल ही में ऐसा मानने वालों को अक्षय कुमार ने कहा है कि समाजिक मुद्दों को उठाने में कुछ गलत नहीं हैं जिनके बारे में सरकारें भी सभी को जागरुख करना चाहती हैं और सिनेमा का भी ये खास उद्देश्य है।'
विज्ञापन


आपको बता दें की अक्षय कुमार की ये फिल्म एक ऐसी कहानी पर आधारित है जिसमें एक आदमी घर में शौचालय बनवाकर अपनी पत्नी का दिल जीत लेता है। फिल्म को सरकार से जोड़कर देखा जा रहा है और कुछ लोगों का कहना है कि ये फिल्म महज एक प्रोपेगेंडा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- आठवें दिन 100 करोड़ के पार हुई अक्षय की 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा'

हाल ही में अक्षय कुमार से इस मामले को लेकर मीडिया ने बातचीत की। इस दौरान अक्षय कुमार ने कहा, 'सरकार भी वही कह रही है जिसमें लोगो की भलाई है और अगर आपको ये प्रोपेगेंडा लगता है तो ठीक है हम प्रोपेगेंडा ही कर रहे हैं। मुझे लगता है कि घरों में शौचालय बनाना बहुत जरूरी है खासकर महिलाओं के लिए।' 

 

akshay kumar speaks over doing social films do not put tag on me
अक्षय कुमार
आगे बात करते हुए अक्षय कुमार ने कहा, 'अपनी अगली फिल्म 'पैडमैन' में मैं सेनेट्री पैड पर आधारित है। आपको जानकर निराशा होगी कि करीब 91 प्रतिशत महिलाएं आज सिर्फ सेनेट्र पैड इसलिए इस्तेमाल नहीं करती क्योंकि ये बहुत महंगे होते हैं और वो इसे खरीद नहीं सकती। इन मुद्दों के बारे में बात करना और जागरुखता फैलाना कोई प्रोपेगेंडा नहीं है। इन मुद्दों के बारे में हमें खुलकर बात करनी चाहिए।'

इसके साथ ही अक्षय कुमार ने बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के बेहतर प्रदर्शन के लिए खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, 'हरियाणा और उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री गांव के लोगो को फिल्म देखने के लिए अपील कर रहे है ताकि फिल्म को ज्यादा सा ज्यादा लोग देख सकें।'

​पढ़ें- अक्षय कुमार ने ट्विटर पर जवानों के लिए मांगी मदद


अक्षय कुमार ने कहा, 'मेरा मकसद लोगो को जागरुख करना है पैसा नहीं।' इससे पहले अक्षय कुमार 'एयरलिफ्ट' और 'बेबी' जैसी फिल्में दे चुके हैं। जिससे माना जा रहा था कि वो किसी एक ही तरह के कंटेंट वाली फिल्मों में काम करते हैं। 

इसपर उनका कहना है कि अगर उन्हे फिल्म पसंद आती है तो वो साइन करते हैं। उन्होंने कहा, 'मैं जल्द ही 'रोबोट 2.0' में विलेन के किरदार में नजर आने वाला हूं वहीं 'गोल्ड' एक स्पोर्ट फिल्म हैं। जो काफी अलग कंटेंट की फिल्में हैं।'

​पढ़ें- अक्षय के इस गिफ्ट को देख उड़ गए थे ट्विंकल के होश, शादी को लेकर दे दिया था ये जवाब

अक्षय आगे बोले, 'में सिर्फ समाजिक मुद्दों पर आधारित फिल्में ही नहीं करता कृप्या मुझपर टैग न लगाएं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed