फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Atrangi Re Trailer: Akshay Kumar, Sara Ali Khan and Dhanush starrer Atrangi Re trailer out

Atrangi Re Trailer: अतरंगी रे' का ट्रेलर रिलीज, अक्षय-सारा और धनुष का दिखा 'अतरंगी अंदाज'

Wed, 24 Nov 2021 04:18 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 24 Nov 2021 04:18 PM IST
सार

अक्षय कुमार, सारा अली खान और धनुष की फिल्म 'अतरंगी रे' का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। इस फिल्म का मोशन पोस्टर मंगलवार को रिलीज किया गया था।

विज्ञापन
Atrangi Re Trailer: Akshay Kumar, Sara Ali Khan and Dhanush starrer Atrangi Re  trailer out
अतरंगी रे - फोटो : Instagram

विस्तार

अक्षय कुमार, सारा अली खान और धनुष की फिल्म 'अतरंगी रे' का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। इस फिल्म का मोशन पोस्टर मंगलवार को रिलीज किया गया था। फिल्म की कहानी है बिहार की एक लड़की रिंकू और तमिल लड़के विशू की। विशू को जबरन पकड़कर रिंकू से साथ पकड़वा विवाह करवा दिया जाता है। लेकिन रिंकू तो शहजाद यानि अक्षय से प्यार करती है। तीनों की प्रेम कहानी किस-किस मोड़ से आगे बढ़ेगी ये आपको अतरंगी रे में देखने को मिलेगा।

विज्ञापन

फिल्म में सारा अली खान का नाम रिंकू है। वहीं, धनुष फिल्म में विशु के किरदार में दिखेंगे। अक्षय और सारा इस फिल्म में पहली बार आनंद एल राय के साथ काम कर रहे हैं। वहीं, धनुष ने आनंद की फिल्म रांझणा से बॉलीवुड डेब्यू किया था। अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म के ट्रेलर पर दर्शक लगातार रिस्पांस दे रहे हैं, जिससे साफ है कि हर किसी को फिल्म के फिल्म का इंतजार है। 

विज्ञापन

फिल्म में सारा अली खान एकदम अलग अंदाज में नजर आने वाली हैं। आनंद एल राय के डायरेक्शन में बनी 'अतरंगी रे' 24 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर ओटीटी प्लैटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है।

यहां देखें ट्रेलर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed