फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar International Kudo Tournament 2022 will be held in Bardoli Gujarat

Akshay Kumar: गुजरात में होगा 'अक्षय कुमार इंटरनेशनल कूडो टूर्नामेंट' का आयोजन, 10 फाइटर्स को मिलेगा ये ईनाम

Thu, 25 Aug 2022 08:16 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 25 Aug 2022 08:16 PM IST
सार

इस टूर्नामेंंट के 10 असाधारण फाइटर्स को 1 महीने के प्रशिक्षण शिविर के लिए थाईलैंड भेजा जाएगा जो भारत के कूडो विश्व कप में जीतने की संभावनाओं को बढ़ाने में मदद करेगा।

विज्ञापन
Akshay Kumar International Kudo Tournament 2022 will be held in Bardoli Gujarat
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार फिटनेस को लेकर हमेशा से सजग रहते हैं। यही वजह है कि वह हर साल मुफ्त में एक कूडो टूर्नामेंट का आयोजन कराते हैं। एक्टर पिछले 13 वर्षों से ये प्रतियोगिता करा रहे हैं। इस बार 'अक्षय कुमार इंटरनेशनल कूडो टूर्नामेंट 2022' को गुजरात के उका तरसाडिया यूनिवर्सिटी बारडोली में आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन

बता दें कि यह टूर्नामेंट तकनीकी रूप से KIFI एसोसिएशन द्वारा समर्थित है जिसे भारत सरकार के युवा मामले एंव खेल मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त है। इस आयोजन में भारत के 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों सहित एशियाई देशों के 3000 से अधिक एथलीटों, 300 ऑफिशियल्स और 500 वॉलंटियर के भाग लेने की उम्मीद है।

विज्ञापन

इस टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक विजेता को कूडो एशिया चैंपियनशिप और कूडो विश्व कप में भाग लेंगे का मौका मिलेगा। दोनों ही प्रतियोगिताओं का आयोजन साल 2023 में जापान में किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, 10 असाधारण फाइटर्स को 1 महीने के प्रशिक्षण शिविर के लिए थाईलैंड भेजा जाएगा  जो भारत के कूडो विश्व कप में जीतने की संभावनाओं को बढ़ाने में मदद करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म कठपुतली में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में एक बार फिर पुलिस अफसर के किरदार में दिखेंगे। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था जो लोगों को खूब पसंद आया था। इस बार अक्षय की यह फिल्म बड़े पर्दे पर न रिलीज कर सीधा ओटीटी पर लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed