फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar detained at Heathrow Airport for not having valid visa

लंदन एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए गए अक्षय कुमार

Thu, 07 Apr 2016 04:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 07 Apr 2016 04:30 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar detained at Heathrow Airport for not having valid visa

अक्षय कुमार इन दिनों रुस्तम की शूटिंग के लिए लंदन में हैं। उन्हें लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर बुरा अनुभव हुआ है। 15 दिनों तक शूटिंग के लिए लंदन पहुंचे अक्षय कुमार को एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया गया। अक्षय बुधवार को अपने निजी ट्रेनर के साथ मुंबई से लंदन पहुंचे थे। लेकिन एयरपोर्ट पर ही उन्हें जनरल होल्डिंग एरिया में रोक लिया गया। बताया जा रहा है की अक्षय के पास वैध वीजा ना होने के कारण उन्हें हिरासत में लिया गया।

विज्ञापन


मीडिया में आई रिपोर्ट के मुताबिक, अक्की के साथ यह घटना लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर घटी। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि कनाडा के नागरिक को टूरिस्ट के तौर पर ही ब्रिटेन में बिना वीजा आने की इजाजत है, न कि किसी फिल्म की शू‌टिंग करने की। उल्लेखनीय है कि अक्षय कुमार के पास कनाडा की नागरिकता भी है। कि अक्षय कुमार के पास वीजा नहीं था और वो शूटिंग के लिए लंदन गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक अक्षय ने बताया कि वह फिल्म शूटिंग के लिए लंदन आए हैं, लेकिन इसके लिए वीजा की जरूरत होती है। इसीलिए उन्हें रोका गया, बाद में कुछ समय की पूछताझ के बाद अक्षय को जाने दिया गया।

विज्ञापन

अक्षय को हिरासत में लेने की बात में कोई सच्चाई नहीं!

Akshay Kumar detained at Heathrow Airport for not having valid visa

अक्षय कुमार की लंदन एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए जाने की बात को उनके करीबियों ने गलत बताया है। हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक 'रुस्तम' से जुड़े लोगों का कहना है कि इस तरह की बातों का हकीकत से कोई लेना-देना नहीं है। सूत्रों के मुताबिक, फिल्म से जुड़े लोगों का कहना है कि अक्षय इस तरह के आदमी नहीं है, कि वो बीना वीजा के विदेश चल दें।

खबरों के मुताबिक, अक्षय कुमार के पास कनाडा की भी नागरिकता है और कनाडा के टूरिस्टों को लंदन में वीजा कानूनों में छूट हासिल है। बताया जा रहा है कनाडा के नागरिकों को मिलने वाली छूट का फायदा अक्षय कुमार शूटिंग के लिए उठाना चाहते थे। इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed