फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akhilesh Yadav and Pramod Tiwari reached Paro Pinaki Ki Kahani screening

'पारो पिनाकी की कहानी' की स्क्रीनिंग में शामिल हुए कई नेता, पूर्व CM ने कहा- अनछुए मुद्दे पर बात करती है फिल्म

Mon, 15 Dec 2025 08:22 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 15 Dec 2025 08:22 PM IST
सार

Paro Pinaki Ki Kahani: फिल्म 'पारो पिनाकी की कहानी' एक सफाई कर्मी और एक सब्जी बेचने वाली लड़की पर आधारित है। आइए जानते हैं फिल्म देखकर लोगों ने क्या प्रतिक्रिया दी है?

विज्ञापन
Akhilesh Yadav and Pramod Tiwari reached Paro Pinaki Ki Kahani screening
पारो पिनाकी की कहानी - फोटो : एक्स

विस्तार

आज सोमवार को दिल्ली में अपकमिंग फिल्म 'पारो पिनाकी की कहानी' की स्क्रीनिंग हुई। इसमें समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी और कई विपक्षी नेता शामिल हुए। इस फिल्म में आम आदमी पार्टी (आप) सांसद संजय सिंह की बेटी इशिता सिंह ने अभिनय किया है। पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने फिल्म की तारीफ की है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने दी प्रतिक्रिया
फिल्म की स्क्रीनिंग में शामिल हुए समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा, 'मैं इस फिल्म से जुड़े सभी लोगों को बधाई देता हूं। यह फिल्म एक सामाजिक मुद्दे पर बात करती है, जिसे कोई छूना नहीं चाहता। जिन स्थितियों में लोगों को काम करना पड़ता है, उनके हाथों में कोई मॉडर्न गैजेट नहीं होता। कई लोग अपनी जान गंवा देते हैं। उन्हें समाज में इज्जत भी नहीं मिलती। यह एक अच्छी फिल्म है। मुझे उम्मीद है कि इस फिल्म का संदेश लोगों तक पहुंचेगा।'
 
विज्ञापन

दो मुद्दे उठाती है फिल्म
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी फिल्म की स्क्रीनिंग में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा 'हमने फिल्म 'पारो पिनाकी की कहानी' देखी। फिल्म बहुत अच्छी है। मैं फिल्म के डायरेक्टर और एक्टर्स को बधाई देना चाहता हूं। यह फिल्म दो जरूरी मुद्दे उठाती है। आज भी, 21वीं सदी में, कुछ लोगों को नालों की सफाई के लिए अंदर भेजा जाता है, और उनमें से कई मर जाते हैं। फिल्म लड़कियों की खरीद-फरोख्त का मुद्दा भी उठाती है।'
 
 
विज्ञापन

फिल्म के बारे में
फिल्म 'पारो पिनाकी की कहानी' के निर्देशक रुद्र जादौन हैं। वही इसके लेखक भी हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि एक मैनहोल साफ करने वाले लड़के को सब्जी बेचने वाली लड़की से प्यार हो जाता है। रोजाना उनकी मुलाकात होती है। एक दिन जब मरियम मिलने नहीं आती है तो पिनाकी उसकी तलाश करता है। इसके बाद उसे पता चलता है कि वह मानव तस्करी का शिकार हो गई है। अपनी प्रेमिका को बचाने के लिए पिनाकी संघर्ष करता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed