फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   akash ambani and shloka mehta spotted in brand new bentley bentayga worth rs 4 crore

Akash-Shloka Ambani: आकाश अंबानी पत्नी श्लोका संग 'बेंटले बेंटायगा' में हुए स्पॉट, कार की कीमत उड़ा देगी होश

Wed, 28 Sep 2022 06:31 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Wed, 28 Sep 2022 06:31 PM IST
सार

आकाश को उनकी पत्नी श्लोका मेहता के साथ हाल ही में 'बेंटले बेंटायगा' कार में स्पॉट किया गया। अब हर तरफ आकाश की इस ब्रांड न्यू कार की ही चर्चा है। 

विज्ञापन
akash ambani and shloka mehta spotted in brand new bentley bentayga worth rs 4 crore
आकाश अंबानी, श्लोका अंबानी - फोटो : insta

विस्तार

मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी किसी न किसी बात को लेकर अक्सर लाइमलाइट में बने रहते हैं। उनकी लोकप्रियता किसी स्टार से कम नहीं है। वहीं बॉलीवुड सेलेब्स के साथ भी उनकी दोस्ती किसी से छिपी नहीं है। हाल ही में आकाश अंबानी को उनकी पत्नी श्लोका मेहता के साथ 'बेंटले बेंटायगा' कार में स्पॉट किया गया। दावा किया जा रहा है कि आकाश अंबानी रणबीर कपूर को उनके जन्मदिन पर बधाई देने पहुंचे थे। अब हर तरफ आकाश की इस कार की ही चर्चा है। तो चलिए जानते हैं कि इस लग्जरी कार की क्या है कीमत और क्या हैं इसके फीचर्स। 

विज्ञापन

इतने करोड़ है कार की कीमत
'बेंटले बेंटायगा' की बात करे तो ये ब्रांड न्यू लग्जरी कार 4.0-लीटर V8 ट्विन-टर्बो मोटर से लैस है, जो 542 bhp की पावर और 770 Nm टॉर्क जेनरेट करती है। 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, इसमें 3996 सीसी इंजन लगा है। इसका माइलेज 7.6 किमी पर लीटर है। डार्क पेंट डायमंड ब्रश्ड एल्युमिनियम फिनिश ट्रिम, पैनोरमिक रूफ, एयर सस्पेंशन और भी बहुत शानदार फीचर्स के साथ आती है, जो इसकी कीमत को सही साबित करती है, बता दें कि 'बेंटले बेंटायगा' की कीमत करीब 4.10 करोड़ रुपए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

साल 2019 में शादी के बंधन में बंधे थे श्लोका और आकाश
आकाश और श्लोका ने 2018 जून में सगाई की थी, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के कई जाने-माने सितारे शामिल हुए थे। सगाई से पहले भी एक पार्टी रखी गई थी, जिसमें आकाश ने श्लोका को प्रपोज किया था। आकाश और श्लोका बचपन के दोस्त हैं और दोनों ने 9 मार्च 2019 को मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में शादी की थी। साल 2020 में कपल एक प्यारे से बेटे के माता-पिता बने हैं। जिसका नाम पृथ्वी आकाश अंबानी रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed