फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ajmer Kand Director Talks About his Film said if not allowed to be screened it will be release on YouTube

Film: 'अजमेर कांड' पर सचिन कदम ने की खुलकर बात, बोले- फिल्म प्रदर्शित न करने दी गई तो यूट्यूब पर करेंगे रिलीज

Mon, 24 Jul 2023 05:42 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 24 Jul 2023 05:42 PM IST
सार

हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम 'अजमेर बलात्कार कांड: मुसलमानों की तुष्टीकरण का परिणाम?' में बोलते हुए फिल्म के निर्देशक ने कहा कि ‘अजमेर कांड’ हम सितंबर 2023 में प्रदर्शित करने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
Ajmer Kand Director Talks About his Film said if not allowed to be screened it will be release on YouTube
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

90 के दशक में अजमेर में हुए बलात्कार कांड पर हाल ही में फिल्म 'अजमेर 92' रिलीज हुई है। अब इसी मुद्दे पर एक नई फिल्म जल्द ही आने वाली है। फिल्म का नाम 'अजमेर कांड' है। इसका निर्देशन सचिन कदम ने किया है। एक कार्यक्रम के दौरान सचिन ने इस फिल्म के बारे में खुलकर बात की। साथ ही, उन्होंने यह भी खुलासा किया कि सेंसर बोर्ड इस फिल्म के संवाद, पोस्टर और बैनर पर सवाल खड़े कर रहा है। 

विज्ञापन

HKUP: 'हप्पू की उलटन पलटन' को मिली नई दबंग दुल्हनिया, इस अभिनेत्री की होगी कॉमेडी शो में एंट्री

विज्ञापन

निर्देशक ने कही यह बात

हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम 'अजमेर बलात्कार कांड: मुसलमानों की तुष्टीकरण का परिणाम?' में बोलते हुए फिल्म के निर्देशक ने कहा कि ‘अजमेर कांड’ हम सितंबर 2023 को प्रदर्शित करने की कोशिश कर रहे हैं। सेंसर बोर्ड इस फिल्म के पोस्टर, बैनर एवं संवाद पर आपत्ति जता रहा है। मेरी फिल्म के कलाकारों और मुझे धमकियां भी दी जा रही हैं। सत्य घटना बताने का विरोध क्यों किया जा रहा है? इसमें सेक्युलर हिन्दू ही हमारा विरोध कर रहे हैं। 

'नाबालिग लड़कियों को किया गया ब्लैकमेल'

सचिन ने आगे कहा कि अजमेर बलात्कार कांड से संबंधित फिल्म यदि हमें प्रदर्शित नहीं करने दी गई तो इस फिल्म को हम ‘यूट्यूब’ पर रिलीज करेंगे। इस अवसर पर दिल्ली स्थित सर्वोच्च न्यायालय की अधिवक्ता मणि मित्तल ने कहा कि अजमेर बलात्कार कांड प्रकरण में कितनी हिन्दू लड़कियों के सामूहिक बलात्कार हुए। इन नाबालिग लड़कियों के फोटो खींचकर उन्हें ‘ब्लैकमेल’ किया गया। इसके बाद अनेक लड़कियों ने आत्महत्या की। उन्होंने आगे कहा कि ‘द कश्मीर फाइल्स’, ‘द केरल स्टोरी’ जैसी फिल्मों के बाद अब ‘अजमेर 92’ फिल्म प्रदर्शित हुई है। उस समय अजमेर बलात्कार कांड बडे स्वरूप में हुआ, लेकिन आज भी अनेक स्थानों पर यह छोटे स्वरूप में हो रहा है।

विज्ञापन

200 से अधिक युवतियों पर हुआ अत्याचार

वहीं ‘सद्गुरु’ समाचार पत्र एवं वेब पोर्टल के संपादक विजय सिंह ने कहा, अजमेर बलात्कार कांड में 200 से अधिक युवतियों पर अत्याचार होने पर भी अनेक आरोपियों को निर्दाेष छोड़ दिया गया। तब क्या हुआ, यह उस समय ठीक से पता नहीं चला। आज भी जनता को इसके बारे में ठीक से पता नहीं चला है। उस समय कुछ समाचार पत्रों ने ही इससे संबंधित समाचार छापे इसलिए यह विषय उजागर हुआ। ‘अजमेर 92’ फिल्म आने पर लड़कियों पर किस प्रकार अत्याचार हुए यह आने वाले पीढ़ी को भी पता चलेगा।
Manoj Kumar: पीएम के कहने पर मनोज कुमार ने बनाई ‘उपकार’, मुंबई पहुंचते पहुंचते ट्रेन में ही लिख डाली कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed