फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   aishwarya will play daljeet's sister

'सरबजीत' में दलबीर कौर सिंह का दमदार किरदार ऐश्वर्या की झोली में

Sat, 06 Jun 2015 10:40 AM IST
Updated Sat, 06 Jun 2015 10:40 AM IST
विज्ञापन
aishwarya will play daljeet's sister

सरबजीत की बायोपिक के निर्माताओं ने फिल्म को लेकर अब नया खुलासा किया है कि उनकी इस फिल्म में दलबीर कौर का किरदार ऐश्वर्या निभाएंगी।

विज्ञापन


फिल्म निर्माता संदीप सिंह ने खबर को सच बताते हुए कहा है, "हाँ यह सच है। ऐश्वर्या राय अब दलबीर कौर का किरदार निभाएंगी। इस रोल के लिए एक बेहद दमदार चरित्र और व्यक्तित्व की जरुरत है और वह सारे गुण ऐश्वर्या राय में मौजूद हैं।

उन्होंने अपनी पहली फिल्मों में इतनी दमदार परफॉर्मेंस दी है जिस से हमें पूरा विश्वास है कि वह इस किरदार के साथ भी न्याय करेंगी। 'अलीगढ' और 'मैरी कॉम' जैसी फिल्मों का सह-निर्माण करने के बाद मुझे इस बात का अहसास हुआ कि फिल्मों के कंटेंट ही है जो मुझे भाते हैं और इसी ने मुझे 'सरबजीत' बनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


यह फिल्म दर्शकों और युवाओं को न सिर्फ प्रभावित करेगी बल्कि उन्हें प्रेरित भी करेगी।"

इस बात से दलबीर हुईं खुश

aishwarya will play daljeet's sister

वहीं जब इस खबर के बारे में दलबीर कौर को पता चला तो उन्हें सुनकर बेहद खुश हुई। उन्होंने कहा, "मैं यह सुनकर बेहद खुश हूँ कि 'सरबजीत' फिल्म में मेरा किरदार ऐश्वर्या राय द्वारा निभाया जाएगा।

वह देश और विदेश की फिल्मों में दो दशकों के अनुभव के साथ-साथ एक बेहद दमदार व्यक्तित्व की मालकिन भी हैं। मुझे उनपर पूरा विश्वास है और मुझे यकीन है कि वह मेरे किरदार के साथ न्याय करेंगी और मेरे संघर्षों के पीछे छिपी भावनाओं को सामने लेकर आएंगी।"

​'सरबजीत' का निर्देशन उमंग कुमार द्वारा किया जाएगा। वहीं फिल्म का निर्माण संदीप सिंह और ज़ीशान कादरी कर रहें हैं। फिल्म की शूटिंग इसी साल अक्टूबर में शुरू होगी और इसे 2016 में मई में रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed