{"_id":"dc7a80372d15716139613c7bf6cd86af","slug":"aishwarya-roy-will-be-seen-very-simple-in-this-film-hindi-news-tm","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐश्वर्या बिना मेकअप के नजर आएंगी इस फिल्म में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऐश्वर्या बिना मेकअप के नजर आएंगी इस फिल्म में
Updated Wed, 10 Jun 2015 09:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री ऐश्वर्य राय बच्चन पाकिस्तान की जेल में दम तोड़ने वाले भारतीय कैदी सरबजीत सिंह पर बनने वाली फिल्म में उनकी बहन दलबीर कौर सिंह की भूमिका निभाएंगी। वह संभवत: इसमें बिना मेकअप के नजर आएं।
विज्ञापन
फिल्म के निर्माता जीशान कादरी ने आईएएनएस को बताया, "उनके लुक को लेकर फिलहाल फैसला नहीं लिया है। हम किरदार की जरूरत के मुताबिक इसे तय करेंगे।
रिसर्च डिपार्टमेंट इस पर बैठकर फैसला लेगा, लेकिन हां यह एक सच्ची कहानी है, इसलिए यह एक बिना मेकअप वाला लुक होगा।"
ऐश्वर्य फिल्म के लिए लुक टेस्ट जुलाई में देंगी। उमंग कुमार निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग अक्टूबर में पंजाब में शुरू होगी। जीशान ने कहा, "हम फिल्म के कलाकारों से बहुत खुश हैं।
विज्ञापन
भूमिका के साथ ऐश्वर्य से बेहतर न्याय कौन कर सकता है?"