{"_id":"0483d344-0d1a-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"aishwarya-rai-bachchan-to-return-with-mani-ratnams-rebecca","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिरत्नम की फिल्म से ऐश्वर्या की वापसी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मणिरत्नम की फिल्म से ऐश्वर्या की वापसी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 03 Oct 2012 10:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रीयल लाइफ में मदर का किरदार निभा रही ऐश्वर्या राय अब फिल्मों में वापसी कर सकती हैं। माना जा रहा है कि ऐश मणिरत्नम की आने वाली फिल्म से वापसी कर सकती हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मणि 1938 के मशहूर नावेल 'रेबेका' की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं और इस फिल्म का हिंदी वर्जन बनाने के लिए तत्पर हैं।
बीते साल ऐश्वर्या ने अपनी प्रेगनेंसी के चलते फिल्मों से अलविदा कह दिया था लेकिन अब ऐश भी फिल्मों में वापसी करने के लिए तैयार हैं।
यूं तो ऐश के साथ कई और डायरेक्टर्स काम करना चाहते हैं लेकिन ऐश को लगता है मणिरत्नम की फिल्में ही ज्यादा भाती हैं।
बता दें ऐश्वर्या ने मणिरत्नम की तमिल फिल्म 'इरुवर' से ही अपने फिल्मी कॅरियर की शुरूआत की थी। इसके बाद ऐश ने मणि के साथ 'गुरू' और 'रावण' जैसी फिल्में की।
विज्ञापन
'रेबेका' नोवल एक नवविवाहित महिला की कहानी है, उस घर की नौकरानी इस नवविवाहित की तुलना हमेशा उसके पति की पहली पत्नी से करती है।
इस तुलना के चलते नवविवाहित महिला डिप्रेशन का शिकार हो जाती है लेकिन बाद में उसे महसूस होता है कि उसके पति को पहले किसी से प्यार नहीं हुआ।
मणि इस पीरियड नावेल के हिंदी वर्जन में कंटेम्प्ररी इंडियन एंगल देने की कोशिश कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग 2013 के अंत तक होने की संभावना है।