‘वेलकम टू द जंगल’ के बाद अहमद खान बनाएंगे जॉम्बी कॉमेडी फिल्म, ये एक्टर्स आएंगे नजर; डायरेक्टर ने किया कन्फर्म
Ahmed Khan Upcoming Movies: डायरेक्टर अहमद खान की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। इस बीच उन्होंने अपनी आने वाली फिल्मों के बारे में बड़ा खुलासा किया है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।
विस्तार
फिलहाल अहमद खान तीन बड़ी फिल्मों की तैयारी में जुटे हुए हैं। इनमें से एक खास फिल्म जॉम्बी कॉमेडी होगी, जिसमें टाइगर श्रॉफ और शनाया कपूर लीड रोल में नजर आएंगे।
जॉम्बी कॉमेडी फिल्म पर क्या बोले अहमद खान?
अहमद खान ने इस प्रोजेक्ट को कन्फर्म करते हुए बताया, ‘हां, ये फिल्म पाइपलाइन में है और जरूर बनेगी। हमने इसका फोटोशूट भी कर लिया है। अब बस बाकी कास्ट फाइनल करनी है। ये भी एक मल्टी-स्टारर फिल्म होगी और बहुत जल्द इसकी शूटिंग शुरू होगी।’
एक और बड़ी मल्टी-स्टारर फिल्म भी बना रहे हैं
अहमद ने यह भी बताया कि वह एक और बड़ी मल्टी-स्टारर फिल्म पर काम कर रहे हैं, जो ‘वेलकम टू द जंगल’ की तरह ही बड़े लेवल की होगी। उन्होंने मजाक में कहा, ‘इस बार फिल्म में 34 नहीं, बल्कि 33 एक्टर्स होंगे। ये फिल्म खर्चे में नहीं, बल्कि अपने साइज और स्केल में बड़ी होगी।’
ये भी पढ़ें- कुशा कपिला को समय रैना के रोस्ट के बाद लेनी पड़ी थी थेरेपी, 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में जाने को लेकर दिया ये जवाब
फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में लगभग 30 से ज्यादा कलाकार नजर आएंगे। इस मल्टीस्टारर फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, श्रेयस, तुषार कपूर और लारा दत्ता जैसे कलाकार नजर आएंगे। इस फिल्म को फिरोज ए. नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है।