फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   After Pushpa now this South Indian film Valimai is preparing to make a splash in the Hindi belt Boney Kapoor expressed happiness

Valimai: ‘पुष्पा’ के बाद अब इस दक्षिण भारतीय फिल्म की हिंदी पट्टी में धूम मचाने की तैयारी, बोनी कपूर ने जताई खुशी

Tue, 04 Jan 2022 10:38 PM IST
कविता गोसाईंवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 04 Jan 2022 10:38 PM IST
सार

कोरोना की तीसरी लहर के बीच फिल्म 'वालिमई' देशभर के सिनेमाघरों में 13 जनवरी को रिलीज होने की तैयारी में है। इस फिल्म के निर्माता बोनी कपूर ने कहा कि वह खुश हैं कि ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

विज्ञापन
After Pushpa now this South Indian film Valimai is preparing to make a splash in the Hindi belt Boney Kapoor expressed happiness
वालिमई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

दक्षिण के जाने-माने अभिनेता अजीत कुमार को लेकर हिंदी की हिट फिल्म पिंक की रीमेक नेरकोंडा पारवाई बनाने वाले फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने इस बार उनके साथ एक एक्शन फिल्म बनाई है, वालिमई। कोरोना की तीसरी लहर के बीच ये फिल्म देशभर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगू में 13 जनवरी को रिलीज होने की तैयारी में है। फिल्म के हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। इसमें अजीत कुमार रोमांचक एक्शन सीन्स करते दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

After Pushpa now this South Indian film Valimai is preparing to make a splash in the Hindi belt Boney Kapoor expressed happiness
बोनी कपूर

दक्षिण में कई ब्लॉकबस्टर फ़िल्मों में काम कर चुके अजीत कुमार की यह फ़िल्म पहली पैन इंडिया रिलीज़ फ़िल्म होगी, जिसे लेकर वह ख़ासे उत्साहित हैं। इस बारे में निर्माता बोनी कपूर कहते हैं, "हम इस बात को लेकर बेहद ख़ुश हैं कि आख़िरकार ये फ़िल्म सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। दक्षिण भारत में बननेवाली कुछ बेहतरीन फ़िल्मों से हम रू-ब-रू हो चुके हैं और मुझे पूरा  यकीन है कि देशभर के दर्शक वालिमई को भी ख़ूब पसंद करेंगे. हम दर्शकों से ग़ुजारिश करना चाहते हैं कि वे सिनेमाघरों में फिल्म देखते समय कोरोना से जुड़े तमाम नियमों का पालन अवश्य करें।"

विज्ञापन
विज्ञापन

After Pushpa now this South Indian film Valimai is preparing to make a splash in the Hindi belt Boney Kapoor expressed happiness
बोनी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

वालिमई का निर्माण बोनी कपूर और जी स्टूडियोज ने मिलकर किया है। इस फिल्म के लेखन और निर्देशन की जिम्मेदारी एच. विनोद ने निभाई है। फिल्म में हुमा कुरैशी, कार्तिकेय, बानी, सुमित्रा, अच्युत कुमार, राज अयप्पा, पुगाज आदि अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का संगीत युवन शंकर राजा ने दिया है तो वहीं पी. जयराज इस फिल्म के कार्यकारी निर्माता हैं। दिलीप सुब्बारायण ने इस फ़िल्म के एक्शन सीन्स को निर्देशित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed