Jawan: 'पठान' के धमाके के बाद 'जवान' बने शाहरुख खान, लंबे बाल और चेहरे पर पट्टी के साथ सेट से तस्वीर वायरल
बॉक्स ऑफिस पर 'पठान' के कमाल के बाद शाहरुख खान ने 'जवान' के लिए अपनी कमर कस ली है। अभिनेता फिल्म की शूटिंग शुरू कर चुके हैं, जहां से उनकी तस्वीर भी वायरल हो गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। चार साल बाद 'पठान' बन एक्शन अवतार में हुई शाहरुख खान की वापसी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़ रही है और अब फैंस की निगाहें शाहरुख खान की 'जवान' पर टिकी हैं। किंग खान ने भी 'पठान' के कमाल के बाद 'जवान' के लिए अपनी कमर कस ली है और अब वह फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इसी बीच अभिनेता का शूटिंग के दौरान का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर शाहरुख खान की तस्वीर सामने आई है। तस्वीर में शाहरुख लंबे बालों में नजर आ रहे हैं और उनके चेहरे पर पट्टी बंधी हुई है। एटली की इस फिल्म की शूटिंग मुंबई में चल रही है। किंग खान की इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस काफी खुश है और अभिनेता के लुक की तारीफ कर रहे हैं। साथ ही एटली की भी अभिनेता को अलग अंदाज में पेश करने के लिए प्रशंसा कर रहे हैं।
#SRK back on the sets of #Jawan today in his monster avatar pic.twitter.com/jre8fun2mo
— Harminder 🍿🎬🏏 (@Harmindarboxoff) January 31, 2023
बता दें कि शाहरुख खान चार साल बाद बड़े पर अपनी तीन फिल्मों के साथ आए हैं। 'पठान' सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है,तो 'जवान' की शूटिंग चल रही है। इसके बाद वह राजकुमार हिरानी की 'डंकी' में नजर आएंगे। वहीं, 'जवान' में शाहरुख खान साउथ की लेडी सुपरस्टार कही जाने वाली सामंथा के साथ नजर आएंगे।
Pathaan: 'धुरविरोधी' युवक फिल्म देखकर बना 'पठान' का फैन, शाहरुख ने खुद शेयर किया वीडियो
'पठान' की बात करें तो इस रिलीज से पहले जहां फिल्म को विरोध का सामना करना पड़ा था, तो उसके बाद से ही यह बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। फिल्म ओपनिंग डे पर ही करीब 57 करोड़ के कलेक्शन के साथ अब तक की सबसे बड़ी ओपनर बन गई थी। वहीं, सात दिन में यह अभी तक 328.25 करोड़ रुपये कमा चुकी है। 'पठान' में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहिम नजर आए हैं।
Citadel: सिटाडेल के रीमेक में वरुण के साथ दिखेंगी सामंथा, देसी गर्ल ने खास अंदाज में किया अभिनेत्री का स्वागत