फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   After divorce from Naga Chaitanya Samantha Ruth Prabhu completes the Char Dham yatra and she said the mind has got peace

सोशल मीडिया: नागा चैतन्य से तलाक के बाद चार धाम की यात्रा पर निकलीं सामंथा, कहा- मन को शांति मिली है

Sat, 23 Oct 2021 04:02 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 23 Oct 2021 04:02 PM IST
सार

एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर अपनी चार धाम की यात्रा का अनुभव साझा किया है।

विज्ञापन
After divorce from Naga Chaitanya Samantha Ruth Prabhu completes the Char Dham yatra and she said the mind has got peace
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ फिल्मों की पॉपुलर अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। सामंथा ने अभिनेता नागा चैतन्य के साथ अपनी चार साल की शादी को खत्म कर दिया है और दोनों आपसी सहमति से अलग हो गए हैं, जिसके बाद एक्ट्रेस अपने आप को काम में बिजी रखने को कोशिश कर रही हैं। इन दिनों सामंथा चार धाम की यात्रा पर निकली हुई हैं, जहां से वह लगातार अपनी तस्वीरें शेयर कर रही हैं। अब सामंथा ने अपनी इस यात्रा को पूरा कर लिया है। इस बात की जानकारी सामंथा ने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर कर दी है। इस तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने अपनी चार धाम की यात्रा का अनुभव फैंस के साथ साझा किया है।

विज्ञापन


दरअसल, सामंथा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जो बंद्रीनाथ की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि, सामंथा और शिल्पा रेड्डी चौपर के आगे खड़ी होकर कैमरे के लिए पोज दे रही हैं। इस दौरान सामंथा ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आ रही हैं और शिल्पा ने ब्लैक जींस और जैकेट कैरी कर रखा है। इस दौरान दोनों ने ही अपने माथे पर चंदन का टीका लगाया हुआ है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Samantha (@samantharuthprabhuoffl)



इस तस्वीर के साथ सामंथा रुथ प्रभु ने एक लंबा चौड़ा कैप्शन दिया है, जिसमें उन्होंने अपनी यात्रा का अनुभव शेयर किया है। उन्होंने लिखा, ‘एक शानदार यात्रा खत्म हुई। चारधाम यात्रा, यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ। मैं हिमालय को लेकर हमेशा से ही रोमांचित रही हूं। जब मैंने महाभारत पढ़ी थी तब से ही मेरा पृथ्वी पर इस स्वर्ग, महान रहस्य की जगह, देवताओं के निवास की यात्रा करने का एक सपना रहा है।’

इसके आगे सामंथा ने लिखा, ‘सब कुछ वैसा ही था जैसा कि मैंने सोचा था। बेहद शांत और दैवीय। सच्चाई और मिथ के बीच का बेहद जटिल एहसास। हिमालय का मेरे दिल में हमेशा एक खास स्थान रहेगा। यह और भी खास है क्योंकि मुझे इसे आपके साथ अनुभव करने का मौका मिला है।’ इस पोस्ट को सामंथा ने शिल्पा रेड्डी को टैग किया है।
 
इसके अलावा, सामंथा ने अपनी इंस्टाग्राम की स्टोरी पर भी कई तस्वीरें व वीडियोज शेयर किए हैं, जिसके जरिए एक्ट्रेस ने अपनी चार धाम की यात्रा की झलकियां दिखाई हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने एक पोस्ट भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी भावना जाहिर की है। इस पोस्ट में लिखा है, ‘अब आप जो हैं उसके लिए आभारी रहें, और जो आप कल बनना चाहते हैं उसके लिए लड़ते रहें।’ सामंथा की सभी पोस्ट पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed