{"_id":"5b5043214f1c1b35748b5b0d","slug":"after-dilbar-hit-nora-fatehi-will-seen-item-number-in-saif-ali-khan-film-baazaar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'दिलबर' गर्ल के लिए लगी प्रोजेक्ट्स की लाइन, सलमान के बाद एक बड़े स्टार की फिल्म में करेगे डांस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'दिलबर' गर्ल के लिए लगी प्रोजेक्ट्स की लाइन, सलमान के बाद एक बड़े स्टार की फिल्म में करेगे डांस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:48 PM IST
विज्ञापन
अपने बैली डांस से दुनिया भर में सुर्खियां बटोरने वाली डांसर नोरा फतेही इन दिनों अपने कई प्रोजेक्ट्स को लेकर व्यस्त हैं। हाल ही में रिलीज हुआ नोरा का 'दिलबर' गाना सोशल मीडिया दर्शको के दिलों को जीत रहा है। यह गाना एक्टर जॉन अब्राहम की अपकमिंग फिल्म 'सत्यमेव जयते' का है। इस गाने में नोरा के बैली डांस ने यूट्यूब में धमाल मचा दिया है। यही वजह है कि 24 घंटे के अंदर 'दिलबर' गाने को 20 मीलियन से भी ज्यादा बार देखा गया।
'दिलबर' गाने के बाद अब नोरा फतेही कई फिल्मों में अपने आइटम नंबर के जलवे बिखेरने वाली हैं। हाल ही में यह खुलासा हुआ है कि नोरा सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'भारत' में भी आइटम नंबर करती दिखेंगी। 'भारत' के बाद नोरा को एक और बड़े स्टार की फिल्म में अपने बैंली डांस का जलवा दिखाने का मौका मिला है।
विज्ञापन
'दिलबर' गाने के बाद अब नोरा फतेही कई फिल्मों में अपने आइटम नंबर के जलवे बिखेरने वाली हैं। हाल ही में यह खुलासा हुआ है कि नोरा सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'भारत' में भी आइटम नंबर करती दिखेंगी। 'भारत' के बाद नोरा को एक और बड़े स्टार की फिल्म में अपने बैंली डांस का जलवा दिखाने का मौका मिला है।
विज्ञापन
Trending Videos
अंग्रेजी वेबसाइट डीएनए की खबर के अनुसार नोरा फतेही सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म 'बाजार' में भी अपना आइटम नंबर दिखाएंगी। बताया जा रही है कि 'बाजार' में नोरा फतेही और निखिल आडवाणी के साथ काम करती नजर आएंगी। पता हो कि 'दिलबर' गाने में भी इन दोनों ने साथ काम किया था। बताया जा रहा है कि 'बाजार' के लिए नोरा फतेही अगस्त में शूटिंग शुरू करेंगी। आपको बता दें कि नोरा फतेही बैली डांस के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं। उनके बैली डांस के लाखों दीवाने हैं।