फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ae dil hain mushkil gets u/a certifacate to release as scheduled

'ऐ दिल है मुश्किल' को सेंसर बोर्ड से बड़ी राहत, रिलीज डेट भी हुई फाइनल

Sat, 15 Oct 2016 04:55 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 15 Oct 2016 04:55 PM IST
विज्ञापन
ae dil hain mushkil gets u/a certifacate to release as scheduled
ऐ दिल है मुश्किल
विवादों में घिरी ऐ दिल है मुश्किल सेंसर बोर्ड से पास हो गई है। फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट मिला है।  वहीं, फिल्म की रिलीज को लेकर भी उलझन साफ हो गई है। फिल्म तय समय पर 28 अक्टूबर को ही रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज को लेकर काफी समय से अटकलें लग रही थीं।
विज्ञापन


माना जा रहा था कि फिल्म दीवाली पर रिलीज नहीं हो पाएगी। वैसे 'ऐ दिल है मुश्किल' की रिलीज डेट भले साफ हो गई हो लेकिन अब इसके सफर में ताजा मुश्किल इसका सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होना है। 
विज्ञापन

क्यों रिलीज नहीं होगी सिंगल स्क्रीन पर ? 

ae dil hain mushkil gets u/a certifacate to release as scheduled
ऐ दिल है मुश्किल
शनिवार को सिनेमा ओनर्स एंड एक्गिबिजटर्स एसोसिएशन ने ऐसी किसी भी फिल्म को दिखाने से इनकार किया है, जिसमें किसी पाक कलाकार ने काम किया है। 'ऐ दिल है मुश्किल' में पाक कलाकार फवाद खान भी हैं। 

ऐसे में फिल्म को महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात औऱ कर्नाटक के कुछ हिस्सों यानि चार राज्यों में सिंगल स्क्रीन पर जगह नहीं मिल पाएगी इससे फिल्म की कमाई पर काफी असर पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि मल्टीप्लेक्स मालिक इस बैन का हिस्सा नहीं हैं। मल्टीप्लेक्स में 'ऐ दिल है मुश्किल' रिलीज होने जा रही है। 

फिल्म में फवाद खान के अलावा रणबीर कपूर, ऐश्वर्या राय, अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed