फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Adnan Sami emotional tribute to his mother Begum Naureen Sami on her first death anniversary

Adnan Sami: 'कहीं ज्यादा याद कर रहा हूं,', अदनान सामी ने अपनी मां की पहली पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Tue, 07 Oct 2025 11:11 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 07 Oct 2025 11:11 AM IST
सार

Begum Naureen Sami First Death Anniversary: अदनान सामी की दिवंगत मां बेगम नौरीन सामी खान की आज पहली पुण्यतिथि है। इस भावुक मौके पर अदनान ने अपनी मां की तस्वीरें शेयर कीं और एक इमोशनल नोट लिख कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
Adnan Sami emotional tribute to his mother Begum Naureen Sami on her first death anniversary
अदनान सामी और उनकी मां बेगम नौरीन सामी खान - फोटो : इंस्टाग्राम@adnansamiworld

विस्तार

आज गायक अदनान सामी की मां बेगम नौरीन सामी खान की पहली पुण्यतिथि है। इस दुखद मौके पर अदनान ने सोशल मीडिया पर अपनी मां की पुरानी स्वीरें शेयर कीं। उन्होंने एक इमोशनल संदेश लिखकर मां को याद किया।
विज्ञापन

अदनान का पोस्ट
अदनान सामी ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी मां बेगम नौरीन सामी खान की कई प्यारी तस्वीरें शेयर कीं और इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'आज मेरी प्यारी अममी के जाने को एक साल हो गया। उनके बिना घर में जो सन्नाटा है, उसे बयान करना मुश्किल है। लेकिन उनकी यादें अब और भी जोर से गूंजती हैं। मैं दुआ करता हूं कि उन्हें शांति मिले। उम्मीद है कि वे अपने पापा से मिल चुकी होंगे, जिन्हें वे 2009 से बहुत याद करती रहीं। दोनों साथ मुस्कुरा रहे होंगे।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ADNAN SAMI (@adnansamiworld)


विज्ञापन
विज्ञापन

मां के बारे में बताई खास बात
अदनान ने आगे लिखा, 'मां का जीवन प्यार, खूबसूरती, ताकत, सब्र और माफी का सबूत था। वो अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी रूह हमारे दिलों में जिंदा है। वो हमें सुख-दुख में रास्ता दिखाती रहती हैं। उनकी कहानियां सुनकर सब मुस्कुरा उठते हैं।'

यह भी पढ़ें: Tara Sutaria Veer Pahariya: तारा सुतारिया ने बॉयफ्रेंड वीर संग शेयर की तस्वीरें, पहाड़िया ने लिखा, 'मेरी तारू'
विज्ञापन

मां को बहुत मिस करते हैं अदनान
अदनान ने दुख जताया कि खुशी के लम्हों में मां को बता न पाने का अफसोस होता है। लेकिन उन्हें सुकून है कि मां का प्यार कभी कम नहीं होगा। उन्होंने आगे लिखा, 'अम्मी, मैं तुम्हें बहुत प्यार करता हूं। तुम्हारी रूह को हमेशा सुकून मिले। तुम्हारी यादें हमें जीने और प्यार करने की ताकत दें। तुम्हें बहुत याद कर रहा हूं। #AdnanSami"

यह भी पढ़ें: Viral Video: अनुपम खेर ने शेयर किया दिलचस्प वीडियो, पहाड़ों के बीच 'नीले गगन के तले' गाने के साथ नजर आए एक्टर

अदनान की मां का निधन कब हुआ?
बेगम नौरीन सामी खान का निधन 7 अक्टूबर 2024 को 77 साल की उम्र में हो गया था। अदनान ने तब भी सोशल मीडिया पर दुख व्यक्त किया था, लेकिन मौत का कारण नहीं बताया।

यह भी पढ़ें: Aishwarya Rai: ऐश्वर्या ने शेयर कीं पेरिस फैशन वीक की शानदार तस्वीरें, हेइडी क्लम से लेकर केंडल तक दिखीं साथ...
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed